एक्सप्लोरर

ABP से बोले रामगोपाल, ‘अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानें मुलायम, अमर कर रहे हैं साजिश’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मान लें. साथ ही उन्होंने मुलायम-अखिलेश के बीच मचे घमासान के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया है. रामगोपाल ने कहा कि अमर सिंह अखिलेश यादव को हराने के लिए साजिश रच रहे हैं.

अखिलेश पर कठोर रवैया अपनाएंगे मुलायम, कल EC जाकर अखिलेश को दे सकते हैं जवाब

रामगोपाल ने कहा, ‘’समाजवादी पार्टी पर अखिलेश यादव का हक है. इसलिए साइकिल का चुनाव चिह्न भी अखिलेश यादव का ही है.’’ चुनाव आयोग में हलफनामे सौंपने के सवाल पर रामगोपाल ने कहा, ‘’हमने चुनाव आयोग को करीब 4700 हलफनामे सौंपे हैं. जिनमें पार्टी के 205 विधायकों के हलफनामे भी शामिल है.’’ उन्होंने कहा कि अखिलेश को 90 फीसदी कार्यकर्ताओं का समर्थन हासिल है.

205 MLA, 56 MLC और 15 MP की लिस्ट के साथ रामगोपाल ने EC में ठोका 'साइकिल' पर दावा

रामगोपाल ने मुलायम सिहं पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया है. रामगोपाल ने कहा, ''जब मैंने सपा का अधिवेशन बुलाया था, तब में पार्टी का महासचिव था. मुझे पार्टी से बाद में बाहर निकाला गया है. ऐसे में अधिवेशन बुलाना असंवैधानिक नहीं है.’’

पार्टी का झगड़ा कैसे खत्म होगा, इस सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा, ‘’पार्टी में कोई झगड़ा नहीं है. नेताजी की तरफ से चुनाव आयोग में दिया गया आवेदन वापस ले लें. चुनाव के बाद मई में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद उन्हें फिर से अध्यक्ष बना दिया जाएगा.’’

ABP से बोले रामगोपाल, ‘अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष मानें मुलायम, अमर कर रहे हैं साजिश’

रामगोपाल ने आरोप लगाया है, ‘’कुछ लोगों को अखिलेश यादव की लोकप्रियता से जलन हो रही है और यही लोग पार्टी में साजिश रचकर पार्टी को तोड़ने और नेताजी को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.’’

परिवार में झगड़े के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा, ‘’परिवार में कोई झगड़ा नहीं है. हम बस पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि मुलायम खेमा अखिलेश को हराने में जुटा हुआ है. वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा,  ''अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज
पंजाब के 15 विभाग CBI के रडार पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग भ्रष्टाचार की जांच तेज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget