एक्सप्लोरर

प्रयागराज की सायरा बानो के संघर्ष ने ही दिलाया मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ

रिटायर्ड आर्मी आफिसर की बेटी सायरा बानो की जब शादी हुई थी तो उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि अब क्या होने वाला है. उनके साथ जो हुआ उसने उन्हें करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की आवाज बना दिया.

प्रयागराज: राज्यसभा में भी पास होने के बाद तीन तलाक का बिल अब जल्द ही क़ानून बन जाएगा. तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट से असंवैधानिक घोषित कराने से लेकर उसे इस मुकाम तक पहुंचाने और करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से निजात दिलाने में प्रयागराज में ब्याही गई उत्तराखंड की सायरा बानो का बहुत बड़ा योगदान है. सायरा बानो ने ही तीन तलाक के खिलाफ सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

देश की सबसे बड़ी अदालत ने दो साल पहले जिन अर्जियों पर सुनवाई करते हुए तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित किया था, उनमे सायरा बानो का केस भी शामिल था. चालीस साल की सायरा बानो को तकरीबन चार साल पहले उनके पति ने तलाक दे दिया, तो बाकी की उम्र रो - रोकर घर में गुजारने के बजाय उन्होंने करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की आवाज़ बनने का फैसला लिया था. प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर रिज़वान के साथ ब्याही गई सायरा ने तीन तलाक को पुरुषों का एकाधिकार बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

इतना ही नहीं कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही मुस्लिम संगठनों और पर्सनल ला बोर्ड के खिलाफ भी उन्होंने लगातार अपनी आवाज़ मुखर रखी और मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा दिया. सायरा बानो को यकीन था कि उनका संघर्ष मुस्लिम संगठनों और पर्सनल ला बोर्ड के विरोध के बावजूद उनकी जैसी तलाकशुदा महिलाओ को पुरुषों के हाथों की कठपुतली बनने से ज़रूर रोकेगा.

उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली रिटायर्ड आर्मी आफिसर की बेटी सायरा बानो की शादी 11 अप्रैल साल 2002 को प्रयागराज के जीटीबी नगर इलाके के रिज़वान से हुई थी. सोशल साइंस में मास्टर डिग्री लेने के बाद ब्याह रचाने वाली सायरा तमाम दूसरी लड़कियों की तरह खुशहाल ज़िंदगी के हजारों सपनों लेकर मायके से विदा हुई थीं. शुरुआती दिनों में तो ससुराल में सब ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिन बाद ही प्रापर्टी डीलर पति और ससुराल के दूसरे लोग उसे परेशान करने लगे. दो बच्चे होने के बावजूद सायरा के साथ मारपीट की जाती. उसे ताने दिये जाते और बात - बात पर घर से निकालने की धमकी दी जाती. आरोप है कि सायरा का छह बार जबरन एबॉर्शन कराया गया और साथ ही उसे गर्भ निरोधक दवाएं लेने के लिए भी मजबूर किया जाता था.

प्रयागराज की सायरा बानो के संघर्ष ने ही दिलाया मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ

सायरा का आरोप है कि पांच साल पहले वह बीमार हुई तो पति रिज़वान और उसके एक दोस्त ने चोरी से उसकी अश्लील तस्वीरें भी ले लीं. साल 2015 के अक्टूबर महीने में सायरा कुछ दिनों के लिए अपने मायके आई तो पति ने एक कागज़ पर तीन बार तलाक लिखकर उसे हमेशा के लिए छोड़ने का एलान कर दिया. कागज़ पर तीन तलाक लिखने के बाद पति और ससुराल के लोगों ने हमेशा के लिए उससे रिश्ता तोड़ लिया. इतना ही नही उसकी लाख गुहार के बावजूद ससुराल वालों ने बच्चों को भी उसके पास नहीं जाने दिया.

कागज पर तीन बार तलाक लिखकर पति द्वारा हमेशा के लिए रिश्ता तोड़े जाने के सदमे से उबरने के बाद सायरा ने तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया. सायरा ने इसे खुद अपनी लड़ाई मानने के बजाय देश में रहने वाली नौ करोड़ मुस्लिम महिलाओं के हक़ की लड़ाई माना और तीन तलाक को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी. अपनी अर्जी में सायरा ने तीन तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ने की कुप्रथा को चुनौती दी और अदालत से इसे गैरकानूनी करार देकर महिलाओं को भी बराबरी का हक़ देने वाला क़ानून बनाने की अपील की.

सायरा बानो के केस पर ही तीन तलाक ने सियासी तौर पर देश में कोहराम मचा दिया. तलाक के बाद प्रयागराज में अपनी बहन के घर रह रही सायरा ने मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड और दूसरे मुस्लिम संगठनों के एतराज को पुरुष प्रधान समाज की सोच करार दिया था. उनका मानना है कि इन संगठनों और संस्थाओं में सिर्फ पुरुष ही होते हैं, इसलिए यह महिलाओं को अपनी कठपुतली बनाने की खातिर तीन तलाक की हिमायत करते हैं. सायरा का कहना है कि यह उनकी अकेले की नहीं बल्कि सभी मुस्लिम महिलाओं की लड़ाई थी, जिसमे अब जाकर जीत हासिल हुई है.

तीन तलाक के दुरूपयोग का शिकार हुई सायरा कहती हैं कि इस्लाम धर्म में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को बेहद कम अधिकार दिए गए हैं. उनके मुताबिक़ जब शादी सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में तमाम रस्मों व दूल्हा और दूल्हन की रजामंदी के बाद ही पूरी मानी जाती है तो तलाक सिर्फ पुरुषों को अकेले में भी तीन बार बोलकर या लिखकर कह देने से क्यों मान लिया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
Delhi News: सदर बाजार की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, सीएम रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय
दिल्ली: सदर बाजार की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, सीएम रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
1500 से 2000 रुपये में बच्चों का सौदा! हापुड़ में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget