एक्सप्लोरर

लगातार बारिश से पटना का बुरा हाल, जलजमाव की वजह से लोगों को हो रही परेशानी

कहीं-कहीं तीन फीट पानी भर जाने की वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बरसात के मौसम में सड़कों की मरम्मत और नालियों की स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से नगर निगम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. उधर मौसम विभाग ने पूर्वनुमान जताया है कि पटना, मधुबनी, पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में 14 जुलाई तक बारिश होती रहेगी.

पटना: बारिश का मौसम शुरू होते ही राजधानी पटना की कई महत्वपूर्ण सड़कों को स्थिति बदहाल हो गयी है. बुधवार को हुई बारिश से पटना के लगभग सभी बड़े इलाकों में पानी घुस गया है. बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी. जेडी विमन कॉलेज के पास लोग उबड़ खाबड़ सड़कों पर जमा हुए बारिश के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं.

जलजमाव से ट्रैफिक की समस्या

शहर में जलजमाव से ट्रैफ़िक जाम की समस्या बढ़ गयी है. कंकड़बाग, डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर लंबे ट्रैफ़िक जाम ने लोगों के लिए परेशनियां खड़ी कर दी हैं. लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भर जाने से गाड़ियों की स्पीड पर भी ब्रेक लग गई है. कहीं-कहीं तीन फ़ीट पानी तक जमा हो जाने से आम लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

लगातार बारिश से पटना का बुरा हाल, जलजमाव की वजह से लोगों को हो रही परेशानी

शहर में जगह जगह नाले का निर्माण हो रहा है. ऐसे में लगातार हो रही बारिश में निर्माणाधीन नालों की वजह से कीचड़ और जलजमाव की की समस्या बढ़ती जा रही है. बरसात के महीने में सड़कों की मरम्मत ना होने और नालियों की स्थिति ठीक नहीं होने से नगर निगम पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

14 जुलाई तक लगातार बारिश का अनुमान

पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से राजबंशी नगर, सचिवालय मार्ग, राजेंद्र नगर, जंक्शन गोलंबर, आदर्श कॉलोनी, पी एंड एम मॉल और करबिगहिया जैसी जगहों पर पानी भर चुका है. मौसम विभाग ने पूर्वनुमान जताया है कि पटना, मधुबनी, पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में 14 जुलाई तक बारिश होती रहेगी. लगतार बारिश से धूप निकलने की संभावना भी कम जतायी गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉर्पियो को छत पर किया पार्क, आनंद महिंद्र बोले- 'मुझे चिंता है कि…'
स्कॉर्पियो को छत पर किया पार्क, आनंद महिंद्र बोले- 'मुझे चिंता है कि…'
लखनऊ यूनिवर्सिटी में VHP का प्रदर्शन, बुर्के में परीक्षा का विरोध
लखनऊ यूनिवर्सिटी में VHP का प्रदर्शन, बुर्के में परीक्षा का विरोध
इंदौर: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, एडिशनल DCP को दिया धक्का
इंदौर: अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, एडिशनल DCP को दिया धक्का
'उमर और अली के बाहर आने के बाद हिसाब...', उमेश पाल की पत्नी को RDX से उड़ाने की धमकी
'उमर और अली के बाहर आने के बाद हिसाब...', उमेश पाल की पत्नी को RDX से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?
बांकीपुर में PK की जीत, स्टूडेंट प्रोटेस्ट में AK 47, सुपर सीएम Nitish
Akshay Kumar के घर Amitabh Bachchan के कुर्ते पर गिरा 4 गिलास पानी, फिर हुआ ये कांड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन से गहराया विवाद, इजरायल ने UK दूतावास को किया बंद
वेस्ट बैंक पर ब्रिटेन से गहराया विवाद, इजरायल ने UK दूतावास को किया बंद
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है...' अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
विधानसभा चुनावों के लिए BJP को 1400 करोड़ का चंदा! कांग्रेस को कितना मिला?
केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, बोले- पंजाब ड्रग्स तस्करी में सबसे आगे
केजरीवाल पर पवन खेड़ा का पलटवार, बोले- पंजाब ड्रग्स तस्करी में सबसे आगे
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
BRICS समिट: दिल्ली एयरपोर्ट का बड़ा अपग्रेड, टर्मिनल-3 का पियर C शुरू
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
DU के 91 में से 71 कॉलेजों में हॉस्टल नहीं, हजारों छात्रों को होती है परेशानी
Embed widget