एक्सप्लोरर

कुंभ में बना एक और वर्ल्ड रिकार्ड, दस हजार से ज़्यादा कलाकारों ने हाथ की छाप से बनाई पेंटिंग

प्रयागराज के कुंभ मेले में आज एक और वर्ल्ड रिकार्ड बना है. मेले में आज एक साथ दस हजार कलाकारों ने एक पेंटिंग तैयार की है.

प्रयागराज: प्रयागराज के कुंभ मेले में आज एक और वर्ल्ड रिकार्ड बना है. मेले में आज एक साथ दस हजार कलाकारों ने एक पेंटिंग तैयार की है. एक साथ हजारों कलाकारों द्वारा तैयार की गई इस पेंटिंग को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिल गई है.

इस पेंटिंग में दस हजार से ज़्यादा कलाकार सिर्फ अपने हाथों की छाप का इस्तेमाल कर गंगा थीम पर पेंटिंग बनाई है. इसके लिए कुंभ मेले के गंगा पंडाल में ख़ास आयोजन किया गया है. आठ घंटे के इस आयोजन में चौथे घंटे में ही पिछले वर्ल्ड रिकार्ड टूट गया है.

ख़ास बात यह है कि गंगा थीम पर तैयार हुई इस अनूठी पेंटिंग में ब्रश के बजाय सिर्फ हाथ की छाप का इस्तेमाल किया गया. रिकार्ड कायम करने के लिए प्रयागराज के स्कूली छात्र -छात्राओं के साथ ही देश भर के फाइन आर्ट्स कॉलेजेज से ट्रेनिंग पाए कलाकारों को भी बुलाया गया था.

शहरी गरीबों को उपहार: जीडीए बनाएगा 1536 पीएम आवास, देने होंगे महज दो लाख रुपए

आयोजन ख़त्म होने से पहले ही गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने नया कीर्तिमान बनने का एलान किया. इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए कुंभ मेले के गंगा पंडाल में आज बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी.

यह पेंटिंग शहर में दिसंबर महीने में हुए पेंट माई सिटी अभियान को आगे भी जारी रखने के मकसद से तैयार कराई गई है. कुंभ मेला शुरू होने से पहले पूरे प्रयागराज शहर की दीवारों - पुलों और बिल्डिंग्स को पेंट माई सिटी के तहत पेंट कर उन पर पेंटिंग्स बनाई गई थीं.

कुंभ मेले में इससे पहले बृहस्पतिवार को एक साथ एक ही रुट पर पांच सौ से ज़्यादा शटल बसें चलाकर रिकार्ड कायम किया गया था. शटल बसों और पेंटिंग के बाद शनिवार को मेले में एक साथ बारह हजार सफाई कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर पूरे कुंभ मेला क्षेत्र की सफाई करेंगे.

सीएम सिटी में दो रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, 27.41 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर बनेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश बघेल का बड़ा बयान, 'कांग्रेस के पास एक ही चेहरा है और वह...'
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget