बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए तैयार बस की खरीद में हुई जालसाजी- नीरज कुमार
मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मंगल पाल के दस्तावेजों की पूरी जांच बिहार की सरकार करवाएगी.उन्होंने कहा कि मंगल पाल को आर्थिक जालसाजी के तहत फंसाया गया है.

पटना: बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने तमाम सबूतों के साथ आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. बता दें कि नीरज सिंह ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए खरीदी गई बस में जालसाजी का आरोप तेजस्वी यादव पर लगाया था. उन्होंने आज जिस शख्स के नाम पर बस खरीदी गई है उसके अत्यंत गरीब होने के सबूत दिए.
बता दें कि यह बस मंगल पाल के नाम से खरीदी गई है. नीरज कुमार का कहना है कि मंगलराम बीपीएल परिवारों में आता है है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंगल पाल को आर्थिक जालसाजी का शिकार बनाया गया. आरजेडी के नेता ने अनपढ़ को बंधक बनाया. तेजस्वी यादव बताएं इसका मास्टरमाइंड कौन है? 33 लाख की बस को कैसे खरीदा गया है.अगर हमारे साक्ष्य गलत हैं, तो हम पर मानहानि का मुकदमा करिए. तेजस्वी यादव को हम इसका मास्टरमाइंड मानते हैं.
नीरज सिंह ने कहा कि इस जालसाजी को लेकर आरजेडी नेताओं पर इसको लेकर मुकदमा दर्ज हो सकता है. पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का आर्थिक शोषण किया गया है. ये बस खरीद का पैसा किसका है, ये बताना होगा.आप बच कर निकल नहीं सकते हैं तेजस्वी यादव. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जनता दल यूनाइटेड के दफ्तर में हुआ और उसमें दो मंत्री शैलेश कुमार और महेश्वर हजारी भी शामिल थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि 168 घंटे हो गए तेजस्वी यादव की ओर से बस को लेकर जवाब नहीं दिया गया है. मंत्री ने कहा कि लक्जरी बस खरीद में जालसाजी हुई है.
उन्होंने कहा कि मंगल पाल को 2001 में इंदिरा आवास दिया गया. इसके कागज हैं. मंगल पाल ने उस पर अंगूठा लगाया था. मंगल पाल के नाम पर किसी तरह की जमीन नहीं है. 25 जनवरी 2020 को मंगल पाल ने छह किलो गेंहू और चावल लिया. उसके साथ आर्थिक रूप से जालसाजी की गयी है. आरजेडी नेताओं की यही फितरत है. आरजेडी के नेता मंगल पाल को ठेकेदार बता रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ताज महल देखने नहीं जाएंगे पीएम मोदी, विदेश मंत्रालय ने किया इनकार- सूत्र
हिंदुस्तान शिखर समागम: स्मृति ईरानी बोलीं- 100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी कहने वालों को समझाऊं?
Source: IOCL
























