एक्सप्लोरर

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: केंद्र ने कहा- राज्य सरकार सीबीआई जांच के लिए कहे तो करेंगे विचार

बता दें कि 9 जून की सुबह बागपत जेल में पूर्वांचल के माफ़िया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई थी. उसी जेल में बंद पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर सुनील राठी ने गोली मार कर उसकी जान ले ली थी. दोनों तन्हाई सेल में बंद थे.बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह लगातार सीबीआई जांच की मांग करती आ रही हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की एक जेल में पिछले दिनों हुई अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या का मामला आज राज्यसभा में उठा और केंद्र सरकार ने कहा कि अगर राज्य सरकार इस मामले में सीबीआई जांच के लिए कहती है तो उस पर विचार किया जाएगा.

गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में राज्य सरकार से ब्यौरा मांगा गया था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से सूचना मिल गई है और इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इस मामले में सीबीआई जांच के लिए कहती है तो केंद्र उस पर विचार करेगा.

इससे पहले एसपी के रामगोपाल यादव और विश्वंभर प्रसाद निषाद ने मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या का जिक्र करते हुए सवाल किया था कि क्या सरकार इस मामले की सीबीआई से जांच कराएगी? मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में देश भर की विभिन्न जेलों में कैदियों द्वारा हत्या के 14 मामले सामने आए जबकि 2015 में 11 और 2014 में 12 ऐसे मामले हुए.

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2016 की स्थिति के अनुसार, देश की विभिन्न जेलों में कैदियों की कुल क्षमता 3,80,876 थी जबकि कुल 4,33,003 कैदी बंद थे. अहीर ने कहा कि हिरासत प्रबंधन, कैदियों की सुरक्षा और कारागार अनुशासन राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है.

बता दें कि 9 जून की सुबह बागपत जेल में पूर्वांचल के माफ़िया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या हो गई थी. उसी जेल में बंद पश्चिमी यूपी के गैंगस्टर सुनील राठी ने गोली मार कर उसकी जान ले ली थी. दोनों तन्हाई सेल में बंद थे. राठी को सेल नंबर 10 में और मुन्ना को सेल नंबर 2 में रखा गया था. मुन्ना के साथ एक और बदमाश विक्की सुनेहडा भी उसी तन्हाई सेल में बंद था. यूपी सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जॉंच के आदेश दिए थे. बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह लगातार सीबीआई जांच की मांग करती आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget