एक्सप्लोरर

पार्टी के पहले अधिवेशन में शामिल होंगे मुलायम सिंह यादव: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

शिवपाल के समर्थन में समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लल्लन राय ने दावा किया है कि मुलायम सिंह यादव न सिर्फ सेक्युलर मोर्चे के पहले अधिवेशन में शामिल होंगे, बल्कि उसे जीत का आशीर्वाद भी देंगे. उनके मुताबिक़ मुलायम सिंह यादव हमेशा सच का साथ देते हैं और इस बार भी वह समाजवादियों के असली संगठन के ही साथ रहेंगे.

इलाहाबाद: शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे ने दावा किया है कि मुलायम सिंह यादव भले ही अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शामिल हुए हों, लेकिन वह उसके अधिवेशन में भी ज़रूर शामिल होंगे. शिवपाल के समर्थन में समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लल्लन राय ने दावा किया है कि मुलायम सिंह यादव न सिर्फ सेक्युलर मोर्चे के पहले अधिवेशन में शामिल होंगे, बल्कि उसे जीत का आशीर्वाद भी देंगे. उनके मुताबिक़ मुलायम सिंह यादव हमेशा सच का साथ देते हैं और इस बार भी वह समाजवादियों के असली संगठन के ही साथ रहेंगे. उन्होंने बेटे को आशीर्वाद दिया है तो लक्ष्मण समान अपने छोटे भाई शिवपाल को भी ज़रूर आशीर्वाद देंगे. उन्होंने दावा किया कि इस बारे में मुलायम सिंह से बात भी हो चुकी है.

शिवपाल के बेहद करीबी माने जाने वाले सेक्युलर मोर्चे के मंडल प्रभारी लल्लन राय ने यह भी दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में समझौते को लेकर शिवपाल यादव पिछले दिनों मायावती से मुलाकात भी कर चुके हैं और जल्द ही वह उनसे दोबारा भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने दावा किया कि चुनाव में उनका मुकाबला बीजेपी से होगा.

बता दें कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक और अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने हाल ही में यह भी दावा किया है कि उन्होंने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को अपने मोर्चे से 2019 का चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने यह दावा भी किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का आशीर्वाद उन्हें मिला है. बता दें कि हाल ही में मुलायम सिंह यादव दिल्ली के जंतर-मंतर पर बेटे अखिलेश के साथ मंच साझा करते नजर आए थे.

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में मुलायम सिंह की मौजूदगी से शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को कोई मायूसी नहीं थी. उनका कहना है कि वह ‘नेताजी‘ का हमेशा सम्मान करते रहेंगे.

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महागठबंधन की बैठक में मुझे नहीं बुलाया गया. उसके बाद जितने भी समान विचारधारा के दल हैं, और वे छोटे-छोटे 40 दल जिन्हें कोई नहीं पूछ रहा है, उन सभी को एकजुट कर संगठन बनाया है. वे सभी हमारे साथ जुड़ गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget