एक्सप्लोरर

मेडिकल छात्रा से बदसलूकी, मारपीट के आरोपियों को वीवीआईपी जिलों में मिली पोस्टिंग

मेरठ में मेडिकल छात्रा को मुस्लिम दोस्त संग गिरफ्तार कर पीटने के मामले में पुलिसकर्मियों पर यूपी पुलिस के मुखिया मेहरबान दिखे हैं. तीनों पुलिसवालों को उत्तर-प्रदेश के वीवीआईपी जोन में नई पोस्टिंग मिली है.

मेरठ: मेरठ में मेडिकल छात्रा को मुस्लिम दोस्त संग गिरफ्तार कर पीटने के मामले में पुलिसकर्मियों पर यूपी पुलिस के मुखिया मेहरबान दिखे हैं. तीनों पुलिसवालों को उत्तर-प्रदेश के वीवीआईपी जोन में नई पोस्टिंग मिली है. मामले के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर भेजा गया है जबकि तीसरी आरोपी महिला सिपाही को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पोस्टिंग मिली है. मेडीकल छात्रा के साथ डाय़ल-100 की गाड़ी में थाने ले जाते वक्त पुलिसवालों द्वारा मारपीट, बदसलूकी और गालियां देते हुए वीडियो बनाया गया था. पुलिसवालों ने घटना के तीसरे दिन यह वीडियो वायरल कर दिय़ा. एसएसपी ने इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पैंड कर दिया था और उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई किये जाने की संस्तुति शासन से की थी. मगर सरकार ने तीनों पुलिसवालों का निलंबन कायम रखते हुए ट्रांसफर कर दिया है. आरोपी महिला सिपाही प्रियंका को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भेजा गया है जबकि नीटू और सलेकचंद नाम के दोनो सिपाहियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में पोस्टिंग मिली है. इस मामले में तीनों पुलिसवालों के खिलाफ मारपीट, बदसलूकी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया जाना चाहिए था. मगर अफसरों ने मामला शासन को संदर्भित करने के बाद केस को दबा दिया और कार्रवाई नहीं की. एसएसपी अखिलेश कुमार ने वीडिया वायरल होने के बाद कहा था कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कराई गयी है. जांच पूरी होने पर कार्रवाई होगी. मगर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो जांच पूरी हुई और न आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. हापुड़ निवासी एक युवती मेडिकल कालेज में चिकित्सा विज्ञान की छात्रा है. उसका एक मुस्लिम सहपाठी मेडीकल कालेज के सामने जागृति बिहार का निवासी है. दोनो 23 सितंबर को जागृति बिहार में अपने आवास पर थे तभी वहां पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर दोनो की पिटाई की और छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी की. मौके पर पहुंची पुलिस ने विहिप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के बजाय दोनों को ही हिरासत में ले लिया और शाम तक थाने बिठाये रही. थाने ले जाते समय छात्रा के साथ पुलिसवालों ने मारपीट, बदसलूकी की जबकि मुस्लिम छात्र पर लव जेहाद का आरोप लगाकर जागृति बिहार में पुलिस के सामने ही मारपीट की गयी थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, बोले- एक्शन लेंगे
Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, बोले- एक्शन लेंगे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
Yamunanagar News: शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत! 10वीं की परीक्षा के दौरान टीचर ने 7 छात्राओं से की छेड़छाड़
यमुनानगर: शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत! 10वीं की परीक्षा के दौरान टीचर ने 7 छात्राओं से की छेड़छाड़
Varanasi News: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
वाराणसी: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget