एक्सप्लोरर

मायावती का सपा से गठबंधन का साफ संदेश, बोलीं- विपक्ष को मिलकर बीजेपी को रोकना होगा

बीएसपी सुप्रीमो मायावती अपने कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में बैठक की है. बैठक से पहले उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-बसपा, बीजेपी को रोकने के लिए एक साथ आए हैं. उन्होंने इस गठबंधन को महागठबंधन करार दिया.

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी को गठबंधन पर सीधा संदेश दिया है. मायावती ने कहा है कि सपा-बसपा, बीजेपी को रोकने के लिए एक साथ आए हैं. उन्होंने इस गठबंधन को महागठबंधन करार दिया है. मायावती ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की हैं. मायावती ने कहा कि ये गठबंधन किसी निजी हित के लिए नहीं बल्कि लोगों के हित में बना. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए सबको मिलकर साथ आना होगा.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल केवल वोटों के लिए कर रहे हैं. माया ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में दलितों के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है सभी जानते हैं.

मोदी सरकार को घेरने की कवायद: चार दिन के दिल्ली दौरे पर ममता

मायावती ने कहा,"अब बीजेपी के लोग बुरी तरह से बौखलाए और परेशान होकर घूम रहे हैं. ये लोग सपा-बसपा की नजदीकियों को लेकर जो किस्म-किस्म की बयानबाजी कर रहे हैं तो उन्हें मैं बताना चाहती हूं कि हमारी ये नजदीकी अपने स्वार्थ के लिए नहीं बनी है, बल्कि केंद्र और बीजेपी शासित राज्यों में इनकी गलत नीतियों की वजह से बनी है."

मायावती और अखिलेश में बन जायेगी बात

माया ने कहा," देश की जनता परेशान है. इनके फैसलों खास कर नोटबंदी और जीएसटी के लागू किए जाने से गरीब और नौजवान बेरोजगार होकर घूम रहे हैं. इसी बात को गंभीरता से लेते हुए ही हमने देश और जनता के हित में आपसी तालमेल बनाने के लिए ये कदम आगे बढ़ाया है."

24 घंटे में नोएडा पुलिस का पांचवा एनकाउंटर, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उन्होंने कहा," पूरे देश में हमारे गठबंधन का दिल से स्वागत किया जा रहा है. बीजेपी के लोग सपा-बसपा के लोगों को कितना भी भड़काने का प्रयास कर लें, तो भी कोई इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं. हमें और सभी विपक्षी पार्टियों को मिल कर बीजेपी को देश की सत्ता में आने से रोकना होगा."

बसपा सुप्रीमो ने कहा," इसी वजह से ये लोग किस्म-किस्म की अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं. लेकिन इससे हमारे ऊपर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है."

फेसबुक पर योगी के खिलाफ लिखा तो हुई गिरफ्तारी, हिंदूवादी संगठन ने दर्ज कराई थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget