एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: लगभग 14,000 मतदान केन्द्रों पर की जाएगी वेबकास्टिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने भोपाल में राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक की. बैठक में राजनीतिक दलों की तरफ से अनेक सुझाव चुनाव आयोग को दिये गये.

भोपाल: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चत करने के लिये निर्धारित लगभग 14,000 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की जायेगी. मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. इसी सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा और अशोक लवासा ने दो दिवसीय दौरे में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की.

बुधवार शाम को रावत ने बताया, ''प्रदेश में स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिये निर्धारित लगभग 14,000 मतदान केन्द्रों की वेबकास्टिंग की जायेगी.'' दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे में रावत ने इन्दौर और भोपाल में जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और जरुरी दिशा निर्देश दिये.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने भोपाल में राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक की. बैठक में राजनीतिक दलों की तरफ से अनेक सुझाव चुनाव आयोग को दिये गये. इनमें कुछ दलों ने यह मांग रखी की जब जीतने वाले और हारने वाले प्रत्याशी के बीच 1,000 वोट से कम का अंतर हो तब पुर्नगणना करायी जानी चाहिये. इसके साथ ही कुछ दलों ने मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराने और मतदान केन्द्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की ताकि एक से अधिक बार वोट डालने वालों के प्रयास को रोका जा सके.

मध्य प्रदेश: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे उनके दामाद ने वापस लिया नाम

रावत ने कहा कि हमने राजनीतिक दलों के सुझाव नोट कर लिये हैं और इस पर विचार विमर्श किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में पहली बार चुनाव आयोग ने विधानसभा स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं, जो दिव्यांग मतदाताओं की विशेष रुप से सहायता करेगें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget