एक्सप्लोरर

सही समय पर होगी ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चे’ के गठन की घोषणा: शिवपाल यादव

लखनऊ: अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी के खिलाफ एसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी मुहिम को नया मोड़ दिया है. ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चे’ के गठन का फैसला करने वाले वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आज कहा कि मोर्चे का खाका तैयार किया जा रहा है और सही समय पर इसके गठन की औपचारिक घोषणा की जाएगी.

तैयार की जा रही है समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की रूपरेखा

शिवपाल ने बताया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की रूपरेखा तैयार की जा रही है और सही समय पर इसके गठन की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. यह पूछे जाने पर कि क्या यह मोर्चा समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहेगा या फिर स्वतंत्र संगठन की तरह काम करेगा, शिवपाल ने कोई जवाब देने से मना कर दिया. हालांकि मोर्चे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शीघ्र गठित होने वाला यह संगठन एसपी का ही हिस्सा रहेगा.

एक नेता ने कहा, ‘‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों का संगठन है. मोर्चा बनाने के विचार को मान्यता मिल गयी है, क्योंकि समान विचारों वाले ऐसे अनेक संगठन हैं, जो साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ाई में हमारी मदद करने को तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा कि यह मोर्चा भविष्य में छोटी पार्टियों के लिए राजनीतिक मंच साबित होगा.

साम्प्रदायिक ताकतों को कड़ी चुनौती

वरिष्ठ समाजवादी नेता रघुनन्दन सिंह ‘काका’ ने मोर्चे की प्रासंगिकता के बारे में कहा, ‘‘यह मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी समाजवादी नेताओं को एक छत के नीचे लाएगा, ताकि साम्प्रदायिक ताकतों को कड़ी चुनौती दी जा सके.’’ उन्होंने कहा कि यह मोर्चा समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया के साथ-साथ आचार्य नरेन्द्र देव, जय प्रकाश नारायण, चरण सिंह तथा अन्य प्रख्यात समाजवादियों के विचारों तथा सिद्धान्तों को आत्मसात करके काम करेगा.

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ एसपी नेता भगवती सिंह तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा मोर्चे के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में हैं. यहां तक कि एसपी के आनुषांगिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मोर्चे में जगह बनाने की जुगत लगा रहे हैं. एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पद छोड़कर मुलायम सिंह यादव को सौंपने की लगातार मांग कर रहे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने गत पांच मई को ‘सामाजिक न्याय’ के लिये एक ‘सेक्युलर मोर्चे’ के गठन की घोषणा करते हुए कहा था कि एसपी संस्थापक मुलायम उसके अध्यक्ष होंगे.

‘सेक्युलर मोर्चा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे मुलायम

इटावा में अपने बहनोई अजंट सिंह के घर पर मुलायम के साथ बैठक के बाद शिवपाल ने कहा था, ‘‘सामाजिक न्याय के लिये सेक्युलर मोर्चा बनेगा और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे.’’ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चाचा शिवपाल द्वारा ‘सेक्युलर मोर्चा’ गठित किये जाने के सवाल पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर सेक्युलर मोर्चा बनता है तो अच्छी बात है.

आपको बता दें कि एसपी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल ने पिछले दिनों कहा था कि अखिलेश अपने वादे के मुताबिक मुलायम को पार्टी अध्यक्ष पद सौंपें. अगर अखिलेश ऐसा नहीं करते हैं तो वह अलग ‘सेक्युलर मोर्चा’ बनाएंगे.

अखिलेश को अब पूरा करना चाहिए अपना वादा: शिवपाल

इसी साल एक जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में एसपी अध्यक्ष चुने गये अखिलेश ने हाल में सम्पन्न विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कहा था कि मुलायम सिर्फ तीन महीने के लिये उन्हें सारे अधिकार सौंप दें. चुनाव के बाद वह सारे अधिकार उन्हें लौटा देंगे. चुनाव में एसपी को 403 में से महज 47 सीटें मिलने के बाद पार्टी के अंदर अखिलेश के खिलाफ आवाज उठने लगी थी. शिवपाल ने अनेक बार कहा कि अखिलेश को अब अपना वादा पूरा करना चाहिये.

हालांकि अखिलेश इस सवाल पर कहते हैं कि पहले इस बारे में पार्टी का संविधान पढ़ लिया जाए, उसके बाद कोई बात की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG संकट के बीच बिहार में अब PNG से मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने जारी किया नया आदेश
LPG संकट के बीच बिहार में अब PNG से मिलेगी बड़ी राहत, सरकार ने जारी किया नया आदेश
कौन हैं IPS अपर्णा कौशिक? बॉडी शेमिंग की शिकार, कभी ठुकरा दिया था 18 लाख का पैकेज
कौन हैं IPS अपर्णा कौशिक? बॉडी शेमिंग की शिकार, कभी ठुकरा दिया था 18 लाख का पैकेज
Nuh News: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, 13 के खिलाफ केस दर्ज
नूंह: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, 13 के खिलाफ केस दर्ज
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?
ईरान पर Donald Trump का चौंकाने वाला दावा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
Embed widget