एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बीआरडी के चार एनेस्‍थीसिया डाक्‍टरों ने एक साथ इस्‍तीफा दिया, प्राचार्य पर लगाए आरोप

पूर्वी यूपी के साथ नेपाल और बिहार के मरीजों की जिम्‍मेदारी संभाल रहे इकलौते मेडिकल कॉलेज में एनेस्‍थीसिया विभाग में छह में चार डाक्‍टरों के इस्‍तीफा देने से मरीजों के इलाज का संकट खड़ा होता नजर आ रहा है.

गोरखपुर: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर तैनात एनेस्थीसिया के चार डाक्‍टरों ने प्रिंसिपल और सर्जन के व्‍यवहार से क्षुब्‍ध होकर बुधवार को इस्‍तीफा दे दिया. पूर्वी यूपी के साथ नेपाल और बिहार के मरीजों की जिम्‍मेदारी संभाल रहे इकलौते मेडिकल कॉलेज में एनेस्‍थीसिया विभाग में छह में चार डाक्‍टरों के इस्‍तीफा देने से मरीजों के इलाज का संकट खड़ा होता नजर आ रहा है.

दो एनेस्‍थीसिया डाक्‍टरों के कंधे पर पूरे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मरीजों की जिम्‍मेदारी आ गई है. ऐसे में ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी, आईसीयू जैसी चिकित्‍सीय सेवाएं ठप होने का खतारा उत्‍पन्‍न हो गया है.

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्‍थीसिया विभाग में संविदा पर तैनात डा. नरेन्‍द्र देव, डा. प्रियंका, डा. राका रानी और डा. परवेज पर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ मेडिकल कॉलेज और प्रशासनिक जिम्‍मेदारी भी रही है.

राजनीति में आने की चाहत के चलते मारा गया मुन्ना बजरंगी? जौनपुर से चुनाव लड़ने का था इरादा

चारों चिकित्‍सकों का आरोप है कि सर्जन डा. यूसी सिंह द्वारा पिछले कई दिनों से असंवेदनशील व्‍यवहार किया जा रहा था. जब वे इसकी शिकायत लेकर प्रिंसिपल डा. गणेश कुमार के पास गए, तो उन्‍होंने बात नहीं सुनी और चेंबर से भाग जाने का कहा. पिछले कई दिनों से ये प्रकरण चल रहा है.

उन्‍होंने बताया कि वे डाक्‍टर के साथ शिक्षक भी हैं और उनके साथ इस तरह का व्‍यवहार उन्‍हें आहत करने वाला है. ऐसे में चारों डाक्‍टरों ने इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में काम करना बहुत मुश्किल है.

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार एनेस्थीसिया डाक्‍टरों के इस्तीफा देने के बाद अब गंभीर मरीजों के इलाज का संकट खड़ा हो गया है. वर्तमान में सिर्फ एचओडी एनेस्थीसिया डा. शहबाज अहमद और डा. संतोष कुमार शर्मा के कंधे पर बीआरडी की जिम्मेदारी आ गई है.

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद बीएसपी के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित पार्टी से निष्कासित

7 दिन लगातार चलने वाले इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर और आईसीयू को दो डॉक्टर्स कैसे संभाल पाएंगे, ये बड़ा सवाल बना हुआ है. इसके पहले एनेस्‍थीसिया विभाग के एचओडी रहे डा. सतीश आक्‍सीजन कांड के बाद से ही सस्‍पेंड चल रहे हैं.

मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी, आर्थो, सर्जरी, गायनी, ईएनटी, आईसी, ओटी में ऑपरेशन की जिम्मेदारी है. यहां हर रोज 20 से 25 मरीजों के आपरेशन किए जाते हैं. जिसमें एनेस्थीसिया डॉक्टर की जरूरत पड़ती है. वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कुल छह एनेस्थीसिया डाक्‍टर कार्य कर रहे थे.

इन पर एमबीबीएस स्टूडेंट की पढ़ाई के साथ मरीजों के इलाज और प्रशासनिक कार्य की भी जिम्मेदारी है. लेकिन, चार एनेस्थीसिया डाक्टर के इस्तीफा देने की वजह से स्थिति बद से बदतर हो सकती है. ऐसे में बिना इलाज के मरीजों की जान जा सकती है.

हालांकि इस मामले में प्राचार्य डा. गणेश कुमार ने इस्‍तीफा मिलने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि उन्‍हें कोई इस्‍तीफा नहीं मिला है. ऐसे विवाद होते रहते हैं. डाक्‍टर्स बुधवार को सुबह 11.30 बजे मुझसे मिलने आए थे. लेकिन, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के दौरे के कारण उन्‍हें 3 बजे का समय दिया गया था. उस समय उनसे मिलने कोई डाक्‍टर नहीं आया. उन्‍होंने कहा कि इस मामले के निस्‍तारण के लिए वे एचओडी और विभाग के सभी डाक्‍टरों को बुलाऊंगा और उनके साथ बैठक के बाद इस मामले का निस्‍तारण करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फैलाई दहशत, मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फैलाई दहशत, मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget