एक्सप्लोरर

प्रयागराज में डबल मर्डर: चाचा-भतीजे का कत्ल कर शवों को जलाया

मौत के घाट उतारे गए दोनों युवक रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे. युवकों की हत्या की खबर मिलने के बाद उनके परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया.

प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर प्रयागराज में एक ही परिवार के दो युवकों की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद पहचान छिपाने के लिए उनके शवों को जलाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मौत के घाट उतारे गए दोनों युवक रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे. युवकों की हत्या की खबर मिलने के बाद उनके परिवार वालों ने काफी देर तक हंगामा किया और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया.

परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व पार्षद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. आशंका जताई जा रही है कि चाचा भतीजे की हत्या आपसी रंजिश में की गई है.

प्रयागराज के झूंसी इलाके के कलवारी गांव के कछारी इलाके में देर रात दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. दोनों को गोली मारी गई थी और इसके साथ ही पहचान छिपाने की नीयत से शवों को जलाने की भी कोशिश भी की गई थी. कुछ देर बाद दोनों की पहचान पड़ोस के ही एक गांव के रवि निषाद और वासु निषाद के तौर पर की गई.

इनमें उन्नीस साल का वासु रिश्ते में छब्बीस साल के रवि का भतीजा लगता था. दोनों की इलाके के एक परिवार से रंजिश चल रही थी. पुलिस ने मौके से तमंचा, शराब की बोतलें व दो बाइकें भी बरामद की हैं. आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की पहले गोली मारकर हत्या की गई और उसके बाद शवों को आग के हवाले कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. नाराज़ लोगों ने आरोपियों की बाइकों को जला दिया. पुलिस अफसरों का कहना है कि वह इस मामले में जल्द ही तफ्तीश पूरी कराकर केस का खुलासा करेंगे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget