एक्सप्लोरर

दिल्लीः एलजी ऑफिस के 3 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, अब होगा सभी कर्मचारियों का टेस्ट

दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय में तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एलजी ऑफिस में अब तक कुल 4 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं.

देश में कोरोना संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. दिल्ली और मुंबई में इसकी रफ्तार और भी तेज है. गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस के तीन कर्माचारियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया. एक दिन पहले पहले एक ऑफिस में कार्यरता जूनियर असिस्टेंट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. अभी तक उपराज्यपाल के कार्यालय मे चार कोरोनो संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं.

कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस कार्यालय के सभी कर्मचारियों की जांच हो सकती है. गुरुवार को आए मामले में दो जूनियर असिस्टेंट और एक स्वच्छता कर्मी को कोरोना संक्रमित पाया गया है. आपको बता दें कि दिल्ली में अब गुरुवार को 1024 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल 16281 पहुंच गई है. जबकि इस संक्रमण से दिल्ली में अब तक 316 लोगों की मौत हो चुकी है.

दिल्ली में पहली बार एक दिन में 1000 से अधिक कोरोना संक्रमितों का मामला सामने आया है. इस नए आंकड़े को देखने के बाद हर कोई हैरान है. दिल्ली के साथ ही पूरे देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 158333 हो गई है. इस वक्त कल 86110 लोगों का उपचार चल रहा है. वहीं 67691 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 4531 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दिल्ली सरकार द्वारा जारी डेली हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1024 कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. जो दिल्ली में अब तक पॉजिटिव मामलों के 1 दिन में सामने आने वाली सबसे बड़ी संख्या है. अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,281 हो गई है. दिल्ली का हेल्थ बुलेटिन

हेल्थ बुलेटिन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 231 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 7,495 है. दिल्ली डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के 13 मामले रिपोर्ट हुए हैं. कोरोना से दिल्ली में अब तक हुई कुल मौत का आंकड़ा 316 हो गया है. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 8,470 है.

महाराष्ट्र में 60 हज़ार के पास पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, दिल्ली में एक दिन में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget