एक्सप्लोरर

राजस्थान में एक्जिट पोल के नतीजों से खुश कांग्रेस, सीएम पद पर अभी भी चुप्पी

राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के अलावे कई कद्दावर नेता चुनावी मैदान में हैं जो कि मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते हैं. इन चेहरों में गिरिजा व्यास, सीपी जोशी, मानवेंद्र सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

जयपुरः राजस्थान एक्जिट पोल के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के नेता काफी उत्साहित दिख रहे हैं. एक्जिट पोल के मुताबिक, सूबे में कांग्रेस की सरकार बन रही है लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी भी संशय बरकरार है. राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता भी इस मामले में साफ-साफ कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं. सूबे में मुख्यमंत्री के सवाल पर सभी नेताओं का कहना है कि अलाकमान और विधायक दल तय करेगा कि राज्य में मुख्यमंत्री कौन बनेगा. मुख्यमंत्री के सवाल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी हमें जो पद देगी मैं उस पर काम करने के लिए तैयार हूं.

अशोक गहलोत ने कहा, ''मेरी चाहत यह नहीं है कि प्रेदश कांग्रेस में किसी भी तरह का दरार पैदा हो. किसी विशेष पद के पीछे भागने के बजाय हमारी ज़िम्मेदारी अभी यह है कि हमें पार्टी की ओर से जो भी पद मिलेगा उस पर अच्छे से काम करना है और पार्टी को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है.''

इससे पहले राजस्थान में मुख्यमंत्री के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा था, ''सूबे में कांग्रेस की हवा चल रही है. हमारी पार्टी की सरकार बनेगी. परिणाम बाद तय कर लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा.''

बीजेपी ने Exit Poll को किया खारिज, कहा- 11 दिसंबर को आने वाले एक्जैक्ट नतीजों का इंतजार करें

राज्य में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के अलावे कई कद्दावर नेता चुनावी मैदान में हैं जो कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं. इन चेहरों में गिरिजा व्यास, सीपी जोशी, मानवेंद्र सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.

Poll Of Exit Polls: छत्तीसगढ़, MP में कांग्रेस और BJP में कांटे की टक्कर, राजस्थान में वसुंधरा को झटका

राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर सात दिसंबर को वोट डाले गए थे. नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी. एबीपी न्यूज़ के एक्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस 101 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बना सकती है वहीं बीजेपी के खाते में 83 और अन्य के खाते में 15 सीटें जाने का अनुमान है.

ABP Exit Poll: सचिन पायलट ने कहा, लोग कांग्रेस के ब्लू प्रिंट को कर रहे हैं स्वीकार, बीजेपी के खिलाफ है गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget