एक्सप्लोरर

वोटिंग के बाद बिजली गायब हो जाएगी, जहां चुनाव हो चुके हैं वहां बिजली कट रही है: मोदी

मऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सपा और बसपा पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में खण्डित जनादेश लाने का ‘खेल’ खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों दल ऐसी स्थिति बनाने की फिराक में हैं जिससे किसी को बहुमत ना मिले. प्रधानमंत्री ने प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार पर केन्द्र की फसल बीमा योजना लागू ना करने और केन्द्र के सहयोग के बावजूद किसानों से उनकी उपज नहीं खरीदने का आरोप भी लगाया. बिजली के मुद्दे पर पहले भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भेदभाव का आरोप लगा चुके मोदी ने कहा, ‘आपके मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आपको बिजली मिलती है. आप लोग नसीब वाले हैं कि आपके यहां मतदान देर से रहा है, इसीलिये वह आपको बिजली दे रहे हैं, लेकिन जहां मतदान हो गया है वहां बिजली कट कर दी है. यह धोखा और चालाकी है या नहीं. उनमें इतनी गर्मी और अहंकार है कि जनता को मूर्ख बनाने में लगे हो. झूठ फैला रहे हो.’ मोदी ने दावा कि कि केन्द्र सरकार सस्ती दरों पर बिजली देने को तैयार थी, तो भी प्रदेश सरकार नहीं लेती थी. उन्होंने कहा कि हमने बिजली देने के लिये 18 हजार करोड़ रूपया प्रदेश सरकार को दिया, मगर राज्य सरकार अब भी आधे के करीब धन खर्च नहीं कर पायी. ऐसी सरकार को एक भी दिन सत्ता में रहने का हक नहीं है. मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में अपनी हार पक्की होती देख सपा और बसपा ने नया खेल शुरू किया है. हम हारें तो भले हारें, हमारी सीटें कम हों तो हो जाएं लेकिन किसी को बहुमत नहीं मिलना चाहिये. उन्होंने कहा ‘मैं सपा और बसपा से कहना चाहता हूं कि आप भाजपा को हराने के लिये चाहे जो करें, मुझे कुछ दिक्कत नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिये. आप सोचते हैं कि त्रिशंकु विधानसभा बनेगी तो आप लोगों को सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा. यूपी की जनता ने लोकसभा चुनाव में बता दिया है. यही यूपी इस चुनाव में भी भारी बहुमत से भाजपा को विजयी बनाएगा.’ प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम से पूरब तक, सब लोगों ने मान लिया है कि अब उत्तर प्रदेश में भाजपा और उनके साथी दलों की सरकार बन जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में अकेले ही पूर्ण बहुमत मिलेगा, मगर इसके बावजूद सभी सहयोगी छोटे दल भी सरकार का हिस्सा होंगे. मोदी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमला किया और कहा कि शुरू में अखबारों में फोटो छपने लगी तो हौसला बुलंद हो गया कि जोड़ी जम गयी. ऐसे नशे में आ गये कि सोचा कैमरा को मूर्ख बना लिया वैसे ही जनता को भी बना लेंगे, लेकिन जनता दूध का दूध और पानी का पानी करना जानती है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उसकी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ा, कुछ लोगों ने खुद को प्रचार से अलग कर लिया. मोदी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने तमाम संसाधनों से सम्पन्न पूर्वाचल को पिछड़ा बनाए रखा. इसके लिये चुनाव में इन्हें सजा देने की जरूरत है. उन्होंने 11 जून 1962 को संसद में गाजीपुर के तत्कालीन सांसद विश्वनाथ गहमरी द्वारा पूर्वांचल की दुर्दशा बताते भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि हालात सुधारने के उपायों को लेकर गठित की गयी एच. एन. पटेल समिति की रिपोर्ट को 50 साल तक डिब्बे में रखा गया. अब उनकी सरकार ने उस रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
हिमाचल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget