एक्सप्लोरर

बिहार: NRC पर तेजस्वी ने कहा- हमने बीजेपी को 1000 किलोमीटर हिला दिया, तेजप्रताप बोले- ये हार्ट अटैक का पहला झटका

आज बिहार विधानसभा ने राज्य में एनआरसी नहीं लागू करने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पास कर दिया. इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी.

पटना: बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू नहीं किए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जोरदार निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी को हमने 1000 किलोमीटर हिला दिया.

तेजस्वी ने एनआरसी लागू नहीं किए जाने का प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद ट्वीट किया, "बिहार में एनआरसी और एनपीआर लागू नहीं करने की हमारी मांग पर आज विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कराया गया. एनआरसी और एनपीआर पर एक इंच भी नहीं हिलने वाली भाजपा को आज हमने 1000 किलोमीटर हिला दिया. भाजपा वाले माथा पकड़े टुकुर-टुकुर देखते रह गए. संविधान को मानने वाले हम लोग सीएए भी लागू नहीं होने देंगे."

इस बीच, तेजस्वी ने पत्रकारों से बात करते हुए राजद और सहयोगी दलों के सभी साथियों को बधाई और धन्यवाद दिया जो विरोध करने में साथ दे रहे थे. उन्होंने कहा कि आरजेडी ने जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई करती रही. इसी का परिणाम है कि सत्तापक्ष आज घुटने टेकने को मजबूर हुआ.

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी इस मामले को लेकर भाजपा पर सियासी हमला बोला. तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा, "एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर तनिक भी टसकने को नहीं तैयार भाजपा को आज हमने हार्ट-अटैक का पहला झटका दिया. बिहार में एनआरसी और एनपीआर नहीं लागू करने की हमारी पार्टी की मांग पर आज विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. सीएए को नहीं लागू होने देने की लड़ाई भी जारी रहेगी."

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को एक संशोधन के साथ 2010 के प्रारूप में लागू करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget