एक्सप्लोरर

बिहार में बारिश से संकट बरकरार, पटना में सड़क पर चल रही है नाव, सीएम नीतीश ने कहा- मदद के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात बैठक की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के चलते जलवायु में परिवर्तन हो रहा है. बारिश को लेकर मौसम विज्ञान वाले भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं.

पटना: बिहार में लगातार बारिश ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. राजधानी पटना के निचले इलाकों के ज्यादातर घरों, गलियों और सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी यही हालत है. रेल यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, स्कूलों के संचालन प्रभावित हुए हैं. बिजली की आपूर्ति बाधित है. मौसम विभाग ने कहा कि बिहार में मानसून अभी भी सक्रिय है. यहां आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश से आई तबाही के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात में बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे.

'मौसम विभाग सटीक अनुमान नहीं लगा पा रहा है'

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद कहा, ''पर्यावरण के असंतुलन के चलते जलवायु में परिवर्तन हो रहा है, उसी कारण शुरूआती दौर में कुछ इलाकों में हेवी रेन हुआ था और बाढ़ की स्थिति आई. उसके बाद सब जगह पानी की कमी और सूखे की स्थिति हो गई फिर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा.''

उन्होंने कहा, ''पांच छह दिनों से लगातार बारिश हो रही है और अभी यह कहा नहीं जा सकता कि आगे वर्षा की स्थिति क्या रहेगी. ये बारिश अभी कब खत्म होगी, इसके बारे में मौसम विज्ञान वाले भी सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं.''

मुख्यमंत्री ने कहा ''सभी विभाग एकजुट होकर काम कर रहे हैं. हम सतर्क हैं और निरंतर काम कर रहे हैं. हर जगह काम हो रहा है और पटना में भी जितना संभव हो रहा है, कर रहे हैं.''

पटना के कुछ इलाकों में निवासियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी में शुक्रवार शाम से 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है, जिसे आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने ‘पूरी तरह से अप्रत्याशित’ बताया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिलाधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं. मैं राज्य के लोगों से धैर्य और हिम्मत रखने की अपील करता हूं.’’

बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के कारण अलग अलग स्थानों पर दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर छह लोगों की मौत हो गयी एक व्यक्ति जख्मी हो गया. भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बरारी थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर की चारदीवारी के अचानक गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया.

बिहार: भीषण बारिश से अब तक 13 की मौत, सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पटना के खगौल थाना में दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास भारी बारिश के बीच सड़क के किनारे एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर अचानक गिर गया, जिसके चलते ऑटो रिक्शा पर सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की रविवार को मौत हो गई.

खगौल थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. कैमूर के जिला मुख्यालय भभुआ में भी तीन मौतें हुईं, जहां लगातार बारिश के कारण दो घर ढह गए. नवादा में, जलधारा में बहे तीन स्थानीय लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget