एक्सप्लोरर

पटना बाढ़: नगर विकास मंत्री बोले- निगम कमिश्नर सुनते नहीं थे, नीतीश के पास था तबादले का अधिकार

27 सितंबर से 30 सितंबर तक हुई जबरदस्त बारिश के कारण पटना सहित प्रदेश के 15 जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान में पूरे राज्य में बारिश के कारण कम से कम 73 लोगों की मौत हो चुकी है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद 8 दिनों से पानी भरा हुआ है. बाढ़ के बाद पटना के हालातों को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर सवाल खड़े हो रहे है. एबीपी न्यूज़ पर आज नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है. सुरेश शर्मा ने पटना के बिगड़े हालातों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ही सवाल उठा दिए हैं.

 नगर निगम के कमिश्नर सुनते नहीं हैं- नगर विकास मंत्री

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने दावा किया है कि पटना नगर निगम के कमिश्नर उनकी सुनते नहीं थे. वो सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुनते थे, क्योंकि उनके ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार नीतीश के ही पास था.’’ उन्होंने कहा, ‘’नीतीश ने अधिकार का खूब इस्तेमाल किया. चार चार कमिश्नर बदल दिए लेकिन देखिए आज हाल क्या है.’’ सुरेश शर्मा ने एक और दावा किया कि पटना का मैप भी नगर निगम के पास नहीं है. बता दें कि नगर निगम का बजट चार हजार करोड़ का है.

उफान पर है पुनपुन नदी, पटना में बाढ़ का खतरा बरकार

बता दें कि पटना में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है. भले ही शहर में जमा पानी घट रहा हो, लेकिन पुनपुन नदी उफान पर है. पुनपुन खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है. कई जगह पानी तटबंधों को तोड़ता हुआ ग्रामीण इलाकों में घुस गया है. जिससे पटना के कई गांव डूब गए हैं. पटना में पानी के प्रहार से घबराए लोग पलायन करने को मजबूर हैं. पुनपुन के विकराल रुप को देखते हुए पटना-गया रेल रुट को फिलहाल बंद कर दिया गया है.

वहीं, बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. पटना में सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों कंकडबाग, राजेंद्रनगर और पाटलिपुत्र में बैंक, दुकानें, निजी अस्पताल और कोचिंग संस्थान एक हफ्ते से बंद हैं.

बाढ़-बारिश से 73 लोगों की मौत

गौरतलब है कि 27 सितंबर से 30 सितंबर तक हुई जबरदस्त बारिश के कारण पटना सहित प्रदेश के 15 जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान में पूरे राज्य में बारिश के कारण कम से कम 73 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें-

मुंबई: आरे कॉलोनी में धारा 144 लगाकर पेड़ों की कटाई जारी, प्रियंका चतुर्वेदी समेत 100 कार्यकर्ता हिरासत में

मॉब लिंचिंग पर पीएम मोदी को पत्र लिखने के बाद 49 हस्तियों पर दर्ज हुई FIR, श्याम बेनेगल ने कही बड़ी बात

जल्द सऊदी जा सकते हैं पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात और इन्वेस्टर मीट का है कार्यक्रम

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हमला, नागरिकों की भीड़ पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 10 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget