एक्सप्लोरर

बिहार: 40 में 31 सीटों वाली BJP गठबंधन से JDU ने मांगी 25 सीटें, तेजस्वी ने ली चुटकी

लोकसभा चुनाव में जेडीयू ज्यादा सीटें चाहता है. साल 2019 के पहले सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस पर मंथन शुरू हो चुका है.

पटना: बिहार में पिछले कुछ महीनों से बीजेपी के साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार अलग-अलग मुद्दों पर बीजेपी से अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं. अब एक बार फिर नीतीश कुमार की पार्टी बीजेपी को आंख दिखा रही है और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी पर 25 सीटों को लेकर दबाव बना रही है. बता दें कि कल पटना में नीतीश कुमार के घर पर पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी. जेडीयू बीजेपी का बड़ा भाई- के सी त्यागी बैछक के बाद जेडीयू के नेता के सी त्यागी ने एबीपी न्यूज से कहा कि बिहार में जेडीयू बीजेपी का बड़ा भाई है, इसलिए भूमिका भी बड़े भाई की होगी. इस  बैठक में प्रशांत किशोर भी मौजूद थे. इशारा साफ है कि लोकसभा चुनाव में जेडीयू ज्यादा सीटें चाहता है. साल 2019 के पहले सीटों का बंटवारा कैसे होगा, इस पर मंथन शुरू हो चुका है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी से बड़ी पार्टी बनी थी जेडीयू जेडीयू खुद को बड़ा भाई बता रही है और नीतीश के चेहरे पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है. लेकिन बीजेपी के मुताबिक नीतीश बिहार में गठबंधन के बड़े नेता हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नेता हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश की पार्टी जेडीयू बीजेपी से बड़ी पार्टी बनी थी. वहीं, जेडीयू की तरफ से भी गठबंधन पर ताजा बयान आया है. प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है. हम पहले 25 और बीजेपी 15 सीटों पर लड़ती रही है. पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या थे? बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी की 81 सीटें, जेडीयू को 70 सीटें और बीजेपी को 53 सीटें मिली थीं. वहीं साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 31 सीटें मिली थी.  यूपीए को सात तो जेडीयू को महज दो सीटें मिली थीं. यानी नीतीश के साथ नहीं रहने के बावजूद बीजेपी ने 31 सीटें जीती थीं. अमित शाह ने की पासवान से मुलाकात दिल्ली में अमित शाह ने भी बिहार की सियासत के एक और बड़े चेहरे रामविलास पासवान से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि बीजेपी बिहार में दलितों के मुद्दे पर अपनी मोर्चेबंदी को पुख्ता करने की कोशिश में है. JDU-BJP की खींचतान पर आरजेडी ने कसा तंज नीतीश और बीजेपी के बीच खींचतान पर लालू की पार्टी आरजेडी मजे ले रही है. लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके कहा है, सुशील मोदी बताएं क्या नीतीश जी बिहार में नरेंद्र मोदी से बड़े और ज्यादा प्रभावशाली नेता हैं? नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी जेडीयू के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज्जत कराते रहेंगे? नीतीश जी ने कहा था कि उन्होंने सुशील मोदी के कहने से भोज से मोदी जी की थाली खींची थी.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget