एक्सप्लोरर

बिहार: अरुण कुमार ने दिया संकेत, जल्द महागठबंधन में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आरएलएसपी के बागी सांसद अरुण कुमार आज महागठबंधन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे.

पटना: लोकसभा चुनाव में फिलहाल कुछ महीनों का समय बाकी है लेकिन आरएलएसपी मुखिया उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाकर रखी हुई है. बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर नाराज़ चल रहे उपेंद्र कुशवाहा को लेकर आज बड़ा दावा किया गया है. दावे पर यकीन करें तो कुशवाहा जल्द ही एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं.

यूं तो उपेंद्र कुशवाहा ने जिस दिन बीजेपी को 30 नवंबर तक सम्मानजनक सीटें देने का अल्टीमेटम दिया था उसी दिन स्पष्ट हो गया था कि एनडीए में कुशवाहा महज कुछ दिनों के ही मेहमान हैं लेकिन आज उनके पुराने सहयोगी रहे सांसद अरुण कुमार ने ये कहकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है कि उपेंद्र कुशवाहा से उनकी कोई लड़ाई नहीं है. आरएलएसपी के बागी सांसद अरुण कुमार आज महागठबंधन के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे. बंद कमरे में हुई कई घंटों की बातचीत के बाद उम्मीद की जा रही है कि अरुण कुमार महागठबंधन का दामन थामने जा रहे हैं.

बिहार: अरुण कुमार ने दिया संकेत, जल्द महागठबंधन में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा

जीतन राम मांझी से मिलने के बाद बाहर निकले अरुण कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के भी जल्द ही महागठबंधन में शामिल होने का संकेत देते हुए कहा कि कई बार बात नहीं बनती है लेकिन अगर लक्ष्य एक हो तो घुमा-फिरा कर बात बन ही जाती है.

आरएलएसपी का साथ छोड़ चुके अरुण कुमार पिछले कई दिनों से उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं. दरअसल 'नीच' बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है जिसमें उन्हें पुराने सहयोगी अरुण कुमार का भी साथ मिल रहा है. अरुण कुमार ने आज कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में बोलकर उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया है, वो दोनों आज भी साथ ही हैं. अरुण कुमार ने सवाल पूछते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को खड़ा करने में उनका योगदान रहा है, उन्होंने जो पेड़ लगाया हैं उसको वो क्यों काटेंगे?

यही अरुण कुमार कभी उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों से इत्तेफाक न रखते हुए आरएलएसपी से अलग हो गए थे लेकिन बिहार के बदलते राजनीतिक समीकरण में शायद उन्हें ये अंदाज़ा हो चुका है कि फिलहाल दोनों को ही एक-दूसरे की जरूरत है और साथ ही महागठबंधन की भी. इसीलिए तो अरुण कुमार नीतीश कुमार और सुशील मोदी को गद्दी से हटाने के लिए ज़हर पीने तक की बात कर रहे हैं.

अरुण कुमार ने नीतीश-मोदी की जोड़ी पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों को 'डकैत' कह डाला और मांग की कि लालू यादव को जेल से बाहर और इन दोनों को जेल के भीतर होना चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा और अरुण कुमार के हालिया रुख से साफ है कि दोनों नेता जल्द ही महागठबंधन में नज़र आने वाले हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget