एक्सप्लोरर

पसंद से शादी करने वालों की सुरक्षा पुलिस की ड्यूटी, किसी को नहीं दखलंदाजी का हक़- हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एसएसपी को यह आदेश दिया है प्रेम विवाह करने वालों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए और दखल देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि अपनी पसंद से शादी करने वालों की ज़िंदगी में किसी को भी दखल देने का हक़ नहीं है और अगर कोई भी उनकी शांतिपूर्ण शादीशुदा ज़िंदगी में दखल दे रहा है तो पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

अदालत ने कहा है कि अगर मर्जी से शादी करने वाले जोड़ों के माता - पिता व परिवार के दूसरे सदस्य भी उन्हें परेशान कर रहे हैं या उन्हें शांति से नहीं रहने दे रहे हैं तो ऐसे हालात में पुलिस को उनके खिलाफ भी एक्शन लेना चाहिए और यह तय कराना चाहिए कि कोई भी उनकी ज़िंदगी में दखलंदाजी न कर सके.

हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एसएसपी को यह आदेश दिया है प्रेम विवाह करने वालों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए और दखल देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा है कि अपनी मर्जी से शादी करने वालों को दो महीने में विवाह का पंजीकरण ज़रूर करा लेना चाहिए, वर्ना रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर कोर्ट का संरक्षण देने का आदेश स्वतः समाप्त हो जायेगा.

कोर्ट ने यह भी कहा है कि यदि याचियों के माता पिता को लगता है कि गलत तथ्य देकर आदेश प्राप्त किया है तो वे आदेश वापस लेने की अर्जी दे सकते है. यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने ख़ुशी आर्या उर्फ़ खुशनुमा बानो व अन्य की याचिका पर दिया है. याची की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि वे बालिग है. उन्होंने अपनी मर्जी से 19 दिसम्बर साल 2018 को शादी की है और परिवार वाले उन्हें परेशान कर रहे है. पुलिस भी उन्हें संरक्षण नहीं दे रही है.

याची का कहना था कि अन्तर्जातीय व अंतर्धार्मिक विवाह करने वालो को पुलिस संरक्षण देने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश है. कोर्ट ने पुलिस प्रशासन को ऐसी शादी करने वाले बालिगों को संरक्षण देने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि उन्हें कोई उनका उत्पीड़न न करे. न धमकाने पाए, और न ही उनके खिलाफ हिंसा हो. इस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget