एक्सप्लोरर

यूपी और उत्तराखंड में जीत के बाद 2019 के लोकसभा चुनावों पर हैं BJP की निगाहें

नई दिल्ली: साल 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में कहा कि वह न तो बैठेंगे और न ही दूसरों को बैठने देंगे. वहीं पार्टी प्रमुख अमित शाह ने नेताओं से कहा कि आगे की चुनौती के लिए तैयार रहें.

जयंती के बीच हफ्ते भर तक चलने वाला समारोह

बीजेपी को मिली जीत से उत्साहित मोदी ने आगे के लिए कई कार्यक्रम तय किए जिनमें छह अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती के बीच हफ्ते भर तक चलने वाला समारोह है. उन्होंने नेताओं से अपील की कि अपनी सरकार के कार्यों का ‘‘दूत’’ युवकों को बनाएं.

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी को मिले शानदार जनादेश और गोवा तथा मणिपुर में सरकार बनाने के बाद बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक में जश्न का माहौल था जहां पार्टी के लिए आगे का खाका तैयार किया गया और धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया. मोदी के बैठक स्थल पर प्रवेश करने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया.

प्रधानमंत्री ने नेताओं के लिए कई कदम उठाने को कहा जिसमें 26 मई को सरकार के तीन साल पूरा होने से पहले लोगों से 72 घंटे तक संपर्क अभियान चलाना शामिल है. उन्होंने कहा, ‘‘ना बैठूंगा, ना बैठने दूंगा.’’

दलितों ने बड़े पैमाने पर दिया बीजेपी को वोट

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि दलितों से संपर्क कायम रखने के प्रयास के तहत पार्टी ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर हफ्ते भर तक समारोह आयोजित करने का निर्णय किया है. समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश चुनावों में दलितों ने बड़े पैमाने पर बीजेपी को वोट दिया है.

पार्टी हर पंचायत और वार्ड में एक हफ्ते तक कार्यक्रम का आयोजन करेगी. यह छह अप्रैल को अपना स्थापना दिवस भी मनाएगी जिस दौरान इसके नेता और कार्यकर्ता ‘स्वच्छ भारत’ अभियान में हिस्सा लेंगे.

मोदी ने पार्टी नेताओं से कहा कि भीम एप्प के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जनमानस को इस बारे में जानकारी दें और इसे डाउनलोड करने में उनका सहयोग करें. उन्होंने कहा कि एप्प छोटे व्यवसायियों को महाजनों के चंगुल से मुक्त करा सकता है और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है. उन्होंने कहा कि जो लोग इसका ज्यादा इस्तेमाल करेंगे, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा. नेताओं से अंबेडकर के कार्यों और योगदानों को प्रचारित करने को भी कहा गया.

मोबाइल सूचना का प्रयोग करने की आवश्यकता

केंद्र सरकार के लोक कल्याण कार्यों और सुशासन का ‘‘दूत’’ युवकों को बनाने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि युवा सूचना के लिए अखबार और टीवी चैनलों से ज्यादा मोबाइल फोन पर निर्भर करते हैं. कुमार ने बताया कि उन्होंने मोबाइल सूचना का प्रयोग करने की आवश्यकता जताई. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि युवा जब बारहवीं कक्षा में हों तभी उनसे संपर्क साधें.

मोदी ने सांसदों से कहा कि 26 मई को उनकी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने से पहले वे अपने सुझाव दें. मतदान केंद्रों को शक्ति केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री से लेकर हर किसी को वहां का दौरा करना चाहिए.

शाह ने कहा कि पार्टी की हाल के विधानसभा चुनावों में जीत लोगों की जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान का परिणाम है. उन्होंने कहा कि लोगों ने मोदी के नेतृत्व को वोट दिया जिसका एजेंडा जनकल्याण और सुशासन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए बड़े पैमाने पर वोट मिलना जाति, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के बंधनों को तोड़ने जैसा है.

‘अगला लक्ष्य 2019’

शाह ने बीजेपी नेताओं से कहा कि वह संतुष्ट होकर नहीं बैठें. उन्होंने कहा, ‘‘अगला लक्ष्य 2019 है.’’ बीजेपी संसदीय दल ने प्रस्ताव पारित कर मतदाताओं को समर्थन के लिए और साथ ही मोदी तथा शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद दिया.

कुमार ने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा और वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इसका समर्थन किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. पार्टी नेताओं ने प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर का ‘प्रसाद’ भी वितरित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget