एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: महिला ने रेप का केस नहीं लिया वापस तो आरोपियों ने घर में घुसकर तेजाब फेंका

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला तीस प्रतिशत तक जल गई हैं और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी रात को महिला के घर में घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश से एक बार फिर महिला हिंसा की वारदात सामने आई है जिसमें चार लोगों ने एक महिला पर तेजाब से हमला किया है. ये आरोपी पीड़िता पर उनके खिलाफ दर्ज रेप की शिकायत को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जब युवती ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उस पर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया.

इस हमले में महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और फिलहाल मेरठ के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण नेपाल सिंह ने बताया कि घटना चार दिन पहले हुई थी. हम सभी पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं. शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा, "चारों शख्स बुधवार की रात को महिला के घर में जबरन घुस गए और वहां इन्होंने महिला पर तेजाब फेंक दिया क्योंकि महिला ने उनके खिलाफ यहां के एक अदालत में चल रहे रेप के मामले को वापस लेने से इनकार कर दिया था."

त्रिपाठी ने कहा कि अपराध को अंजाम देने के बाद ये चारों आरोपी फरार है लेकिन इन्हें जल्द ही गिफ्तार कर लिया जाएगा. महिला ने पुलिस से संपर्क करने के बजाय अदालत में इन चारों अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था क्योंकि इससे पहले उसने पुलिस के पास जाकर भी इस संदर्भ में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस ने दावा किया है कि दुष्कर्म के होने का कोई सबूत नहीं था जिसके चलते मामले को बंद कर दिया गया था.

Delhi Fire: लापरवाही ने लील ली 43 जिंदगियां, इमारत का मालिक गिरफ्तार, 10 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

बता दें कि पांच दिसंबर को ही उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 23 वर्षीय रेप पीड़िता को आरोपियों सहित पांच लोगों ने मिलकर जला दिया था. आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आए थे. करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी युवती को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया था और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान छह दिसंबर की देर रात उसने दम तोड़ दिया था. पीड़िता का शव शनिवार को उन्नाव के गांव ले जाया गया. जहां आज अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना के बाद से विपक्षी पार्टियां यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं.

उन्नाव केस: प्रशासन के मनाने के बाद किया गया पीड़िता का अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget