एक्सप्लोरर

उन्नाव केस: प्रशासन के मनाने के बाद किया गया पीड़िता का अंतिम संस्कार

उन्नाव में आग के हवाले की गई बलात्कार पीड़िता के परिवार ने लखनऊ मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पीड़िता का रविवार को अंतिम संस्कार किया.

उन्नाव: प्रशासन की कोशिश के बाद अब से कुछ देर पहले उन्नाव रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले पीड़िता के परिवार इस बात की मांग कर रहे थे कि जब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आते हैं तब तक पीड़िता का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. हालांकि, लखनऊ मंडलायुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिवार वाले मान गए.

इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही पीड़िता के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास पीड़िता के परिवार को देगी. साथ ही यह वादा किया गया कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी.

ये है मामला

उन्नाव की बेटी के साथ दिसंबर 2018 में रेप हुआ था. रेप के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया था. इसके बाद शिकायत के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. कोर्ट के आदेश पर इसी साल मार्च 2019 में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया. इसके बाद मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी को जेल भेजा गया. मुख्य आरोपी बाद में जमानत पर जेल से छूट आया, लेकिन उसके बाद से लड़की की जान पर बन आई. जमानत पर बाहर निकले आरोपी लगातार परिवार वालों को धमका रहे थे.

आरोपियों के खिलाफ कोर्ट और पुलिस में जाने का साहस दिखाने वाली लड़की के लिए खतरा तभी से पैदा हो गया था. लेकिन पांच दिसंबर को वो हुआ जिसकी कल्पना से ही सिहरन पैदा हो जाती है. रेप के मुकदमे में पेशी के लिए उन्नाव के बैसवारा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर रायबरेली जाने की तैयारी कर रही बेटी को खेतों में जिंदा जला दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget