एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ पर योगी का पूरा परिवार, पिता बोले- 'अब योगी सबको साथ लेकर चलेंगे'

पौड़ी: उत्तर प्रदेश के 17वें विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली बीजेपी ने सीएम पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगा दी गई. आज दोपहर दो बजे योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चौथे और कुल 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. कल शाम लखनऊ में हुई विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम का ऐलान किया गया था.  योगी आदित्यनाथ का पूरा परिवार उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में रहता है. एबीपी न्यूज़ ने योगी के पूरे परिवार से खास बातचीत की है. पिता ने बताई योगी के संत बनने की कहानी योगी के जैविक पिता आनंद सिंह बिष्ट ने बताया, ‘’योगी बचपन से ही प्रतिभाशाली थे और पढ़ाई में होशियार थे. साल 1993 में उन्होंने जनता की सेवा करने की ठान ली और गोरखपुर चले गए. शुरू में हमें लगा कि वह वहां नौकरी करने गए हैं.'' पिता ने बताया कि आज उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. आज उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है. yogi's father सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप पर भी बोले पिता योगी पर सांप्रदायिकता फैलाने के आरोप पर पिता ने कहा, ‘’मुंह से बोलने से कड़वाहट फैलती है. लेकिन अब वो सबको साथ लेकर चलेंगे. मैने उन्हें समझाया है कि आप भविष्य में किसी ऊंचे पद पर जाएंगे इसलिए लोगों के साथ संभाव रखें. योगी ने कल ही डीजीपी को बोल दिया है कि गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं होगी. अब गुंडे यहां से भागने लगे हैं. मुझे उम्मीद है कि अब उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा.’’ योगी के बड़े भाई उन्हें महाराज जी कहकर बुलाते हैं- योगी आदित्यनाथ के बड़े भाई मनेंद्र मोहन बिष्ट ने बताया, ''मैं योगी से दो साल बड़ा हूं. जब योगी संत बने थे तो उन्होंने किसी को नहीं बताया था. उनको 6 महीने बाद पता चला था कि योगी महंत बन गए हैं.'' जब मनेंद्र से पूछा गया कि वह योगी को किस नाम से बुलाते हैं तो उन्होंने बताया कि वह उन्हें महाराज कहकर ही बुलाते हैं. yogi's brother कुल 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनावों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने रिकार्ड 325 सीटें जीती हैं. बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 312 सीटों पर जीत हासिल की जबकि उसकी सहयोगी पार्टियों ने भी 13 सीटों पर जीत हासिल की है. यह भी पढ़ें- यूपी में 44 मंत्री ले सकते हैं शपथ, यहां जानें किसे-किसे मिल सकती है लाल बत्ती शपथग्रहण करते ही इन चुनौतियों से निपटना होगा योगी आदित्यनाथ को! यहां जानें- योगी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर देश के प्रमुख अखबारों ने क्या लिखा है शपथग्रहण से पहले ही विरोधियों के निशाने पर आए योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget