News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

राम मंदिर निर्माण के लिए 2019 का इंतजार नहीं करेंगे: रामविलास वेदांती

बता दें कि डॉ राम विलास वेदांती ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आगामी 6 दिसंबर से शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि मंदिर का निर्माण बीजेपी और मोदी-योगी ही कराएंगे. यह काम सपा-बसपा और कांग्रेस कभी नहीं करेगी.

Share:

संभल: राम जन्म भूमि आंदोलन से जुड़े राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राम विलास वेदांती ने मंदिर विवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राम मंदिर का मुद्दा एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है. वेदांती ने कहा कि हम मंदिर निर्माण के लिए 2019 का इंतजार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि 2018 में 6 दिसंबर से ही निर्माण शुरू हो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ता चल रही है. वेदांती संभल जिले के ऐचोडा कम्बोह में चल रहे 5 दिवसीय कल्कि महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इसके लिए संत आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस, मुस्लिम सुन्नी पर्सनल लॉ बोर्ड, इमाम और मौलवियों से बातचीत करें ताकि मंदिर का निर्माण हो सके.

वेदांती ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय समस्या हो चुकी है और अब हम चाहतें है कि आपसी समझौते के आधार पर हिन्दू मुस्लिम मिलकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करायें. उन्होंने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक भारत मे शांति नही होगी. इसलिए हमारा निवेदन है कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी लोग आगे आयें.

बता दें कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं अयोध्या में राम मंदिर को लेकर राजनीति तेज होने लगी है. राम मंदिर पर अभी तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने की बात कहने वाले बीजेपी नेताओं के सुर बदलने लगे हैं. बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि हिंदू एक हो जाएं तो मंदिर का निर्माण कोई नहीं रोक सकता. वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अपने बयान से यूटर्न लेते हुए कहा है कि जब तक मंदिर नहीं बनता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. मौर्य ने पहले कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

वीएचपी के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंहल की बरसी पर हुए कार्यक्रम में केशव मौर्य ने मंदिर निर्माण की उनकी इच्छा को हर हाल में पूरा करने का एलान किया. उन्होंने अशोक सिंहल को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा करार दिया और कहा कि हिंदुत्व को उनके जैसा नेतृत्व कभी नहीं मिल सकता.

Published at : 18 Nov 2018 12:11 PM (IST) Tags: UP news RSS lord ram VISHWA HINDU PARISHAD Ayodhya Shiv sena Ram Mandir ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

'राहुल गांधी जी, हमारी दुकान खराब मत करो', रैली पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

टॉप स्टोरीज

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'