एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में 13 पुलिस कर्मियों को हुआ कोरोना, जिले में मरीजों का आंकड़ा 200 के पार

प्रयागराज में कोरोना वॉरियर्स पर संक्रमण का हमला हुआ है. जिले में 13 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिले में बीते 24 घंटे में 16 मरीज सामने आये हैं.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना के मामले काफी तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. बीते चौबीस घंटों में सोलह नये पॉजिटिव आने से यहां संक्रमितों की संख्या दो सौ का आंकड़ा पार कर गई है. यहां जो सोलह पॉजिटिव आए हैं, उनमे तेरह पुलिसकर्मी हैं. इन तेरह पुलिस कर्मियों में दस जीआरपी के जवान हैं, जबकि एक आरपीएफ का. इसके अलावा दो कांस्टेबल सिविल पुलिस के हैं. इन सभी को कोविड-19 के लेवल वन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रयागराज में इससे पहले जिले के तत्कालीन एसएसपी आईपीएस अफसर सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और उनका गनर भी कोरोना से संक्रमित हो चुका है.

प्रयागराज में कोरोना संक्रिमतों की संख्या अब बढ़कर 206 हो गई है. पिछले दस दिनों में यहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. हालांकि राहत की बात सिर्फ इतनी है कि यहां रिकवरी रेट भी उसी अनुपात में बढ़ रहा है. तकरीबन सत्तर फीसदी मरीज ठीक होकर अपने घरों को वापस जा चुके हैं. सात की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी अलग अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. प्रयागराज में दस दिन पहले ही जीआरपी के तीन जवानों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. ये सभी उन्हीं के संपर्क में आए थे. अभी पैंतालीस के करीब सिपाहियों की रिपोर्ट आनी बाकी है. सिविल पुलिस से पॉजिटिव आए एक कांस्टेबल की ड्यूटी क्वारंटीन सेंटर में लगी हुई थी.

नोडल अफसर के परिवार में 6 लोगों को हुआ कोरोना

कहा जा सकता है कि प्रयागराज में अब कोरोना योद्धाओं पर भी यह वायरस तेजी से अटैक कर रहा है. कोरोना के पूर्व नोडल अधिकारी एसीएमओ डा० गणेश प्रसाद और उनके परिवार के छह सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. प्रयागराज के एसपी रेलवे मनोज कुमार झा के मुताबिक़ जिले के ज़्यादतर जीआरपी जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है और बहुत सीमित स्टाफ से काम चलाया जा रहा है. जिले में जिस तरह तेजी से मामले बढ़ रहे हैं, उससे यहां के लोगों को और सजग रहने व एहतियात बरतने की ज़रुरत है. यहां के लोगों ने एक बार फिर से लॉकडाउन किये जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी कोरोना संक्रमित, पीजीआई कोविड अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget