News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

इलाहाबाद : सिमटने लगी है अविरल गंगा, हरा होता जा रहा है पानी

जलस्तर गिरकर काफी नीचे चले जाने से गंगा की धारा पहले ही सिमटकर नहर और नाले जैसी हो गई है, उस पर से प्रदूषण की वजह से पानी का हरा हो जाना न सिर्फ तकलीफ पहुंचाने वाला है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है.

Share:

इलाहाबाद : करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र बिंदु कही जाने वाली मोक्षदायिनी गंगा का अस्तित्व ही अब खतरे में नजर आने लगा है. संगम के शहर इलाहाबाद में कुंभ मेले से ठीक पहले गंगा के पानी का रंग बदलकर एकदम हरा हो गया है. जलस्तर गिरकर काफी नीचे चले जाने से गंगा की धारा पहले ही सिमटकर नहर और नाले जैसी हो गई है, उस पर से प्रदूषण की वजह से पानी का हरा हो जाना न सिर्फ तकलीफ पहुंचाने वाला है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है.

जानकारों के मुताबिक़ ऐसा इसलिए है क्योंकि कानपुर के बाद गंगा सिर्फ नालों और टेनरियों के गंदे पानी के सहारे ही आगे बढ़ रही हैं. इलाहाबाद में संगम के नजदीक गंगा के पानी का रंग एकदम हरा हो जाने से शनिवार को हजारों की तादात में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाए बिना सिर्फ दर्शन कर ही वापस चले गए. गंगा की धारा को अविरल व निर्मल करने के नाम अरबों रुपए फूंकने वाली सरकार गंगा की इस हालत पर खामोश है, जबकि ज़िम्मेदार अधिकारियों को गंगा की इस दुर्दशा पर जवाब देते नहीं बन रहा है.

अगले साल होने वाला है कुंभ का आयोजन इलाहाबाद में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के जिस त्रिवेणी संगम पर कुछ महीनों बाद लगने वाले कुंभ मेले को लेकर मोदी सरकार दुनिया भर में रोड शो और ब्रांडिंग कर रही है, वहां गंगा में वैसे पानी ही न के बराबर है. करीब तीन किलोमीटर चौड़ा गंगा का पाट अब सिमटकर सिर्फ पचास मीटर तक रह गया है. पानी इतना कम है कि एक से दूसरे किनारे तक पैदल ही जाया जा सकता है. कई जगह घुटने भर भी पानी नहीं है तो कई जगह बीच-बीच में रेत के टीले साफ़ तौर पर देखे जा सकते हैं. तीर्थों का राजा कहे जाने की वजह से प्रयाग के इस संगम पर रोजाना तकरीबन पचास हजार श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं.

हर रोज बदलता जा रहा है गंगा के पानी का रंग पानी कम होने के बावजूद लोग किसी तरह घुटने के बल बैठकर डुबकी की औपचारिकता निभा लेते थे. इतना ही नहीं धार्मिक कामों में प्रयोग करने और पड़ोसियों को प्रसाद के तौर पर बांटने के लिए लोग डिब्बों और बोतलों में गंगा का मटमैला पानी भी भरकर ले जाते थे. लेकिन पिछले एक हफ्ते में गंगाजल न सिर्फ और कम हुआ है, बल्कि उसके पानी का रंग भी रोज़-रोज़ बदलता जा रहा है.

डुबकी के बजाय आचमन और दर्शन कर रहे हैं लोग शुक्रवार को दोपहर से अचानक गंगा का पानी हरा होने लगा. शाम होते होते दूधिया गंगाजल एकदम हरा हो गया. उस वक्त लोगों को लगा कि शायद किसी गंदगी की वजह से कुछ क्षेत्र में ही पानी का रंग हरा हुआ है. शनिवार को जब समूचे इलाहाबाद में गंगा का पानी हरा नजर आया तो हड़कंप मचने लगा. दोपहर तक सैकड़ों की तादात में लोग गंगा में डुबकी लगाए बिना ही सिर्फ आचमन या दर्शन कर वापस चले गए. शनिवार को दिन में पूरा गंगाजल गहरे हरे रंग का दिखाई दे रहा था. पानी के साथ काई और तमाम गंदगी भी साफ़ नजर आ रही थी. ऐसा लगता था कि जैसे गंगा में किसी झील या तालाब का जमा हुआ पानी छोड़ा गया है. इस पानी से दुर्गंध भी आ रही थी. गंगा के आसपास यमुना का जो पानी उससे संगम कर रहा था, वह भी काले रंग का नजर आया.

पहली बार बदला है गंगा के पानी का रंग

गंगा और यमुना के पानी का इस तरह रंग बदलना लोगों को पहली बार नजर आया है. इससे लोग न सिर्फ हैरत में हैं बल्कि खासे दुखी भी हैं. जलस्तर इतना कम है कि गंगा में नाव तक नहीं चल पा रही है. लोग पैदल ही संगम तक जा रहे हैं, लिहाजा नाविक भी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं. संगम पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा की इस दुर्दशा पर पीएम मोदी और उनकी सरकार को जमकर कोसा. ऐसा नहीं है ज़िम्मेदार लोगों को गंगा की इस बदहाली की जानकारी नहीं हैं, लेकिन हर कोई बेबस दिखाई दे रहा है. अफसरों का भी कहना है कि यह समस्या जलस्तर गिरने की वजह से पैदा हुई है. पानी जब तक उत्तराखंड से नहीं छोड़ा जाएगा, तब तक इस तरह की समस्या बनी रहेगी. सहायक कुंभ मेला अधिकारी राजीव कुमार राय का कहना है कि गंगाजल का रंग बदलकर हरा हो जाने की समस्या के बारे में लखनऊ में बैठे बड़े अफसरों को बता दिया गया है. वहां से कम से कम पंद्रह दिनों में ही हालत बदलने की जानकारी दी गई है. उनके मुताबिक़ बारिश का पानी आने के बाद ही अब हालात बदलने की उम्मीद है.

Published at : 03 Jun 2018 12:33 PM (IST) Tags: Ganga river
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

सपा सांसद प्रिया सरोज की AI तस्वीरें वायरल, BJP नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज, छवि खराब करने का आरोप

सपा सांसद प्रिया सरोज की AI तस्वीरें वायरल, BJP नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज, छवि खराब करने का आरोप

Himachal Politics: जयराम ठाकुर का दावा- चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार से नाराज है जनता

Himachal Politics: जयराम ठाकुर का दावा- चारों नगर निगमों में खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार से नाराज है जनता

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पेपर लीक और छात्रा पर दबाव का आरोप, वायरल ऑडियो के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पेपर लीक और छात्रा पर दबाव का आरोप, वायरल ऑडियो के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

Punjab: होशियारपुर में खेलते हुए 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Punjab: होशियारपुर में खेलते हुए 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा... रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...

कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...

टॉप स्टोरीज

ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान

ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान

1300 करोड़ की ड्रेस पहन कान्स पहुंची थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया-दीपिका भी रह गईं पीछे

1300 करोड़ की ड्रेस पहन कान्स पहुंची थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया-दीपिका भी रह गईं पीछे

“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास

“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास

OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस

OpenAI पर बड़ा आरोप! क्या आपका निजी डेटा Google और Meta तक पहुंचाया गया? कंपनी पर ठोका गया केस