News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

यूपी: तिरवा के राजा-रानी BJP में शामिल, अमित शाह ने की महाभियान की शुरुआत

Share:

लखनऊ/कन्नौज: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कल के कन्नौज में कार्यक्रम से पहले आज तिरवा की रानी सुनीता सिंह और राजा देवेश्वर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी महामंत्री और कन्नौज के प्रभारी विजय बहादुर पाठक की मौजूदगी में राजा और रानी ने सदस्यता ग्रहण की. पाठक ने बताया कि कन्नौज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव का संसदीय क्षेत्र है और राजा एवं रानी के शामिल होने से यहां हमारी पार्टी की स्थिति मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि सुनीता सिंह और देवेश्वर सिंह पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं.

Amit Shah_Lucknow 2

जनता की आकांक्षा जानने के लिए बीजेपी ने शुरू किया महाभियान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए आज ‘उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज’ महाभियान की शुरूआत की. शाह ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी ने एक मोबाइल नंबर (750 540 34 03) जारी किया है, जिस पर आम लोग ‘मिस्ड काल’ देकर संपर्क कर सकते हैं और अपने सुझाव दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि मिस्ड काल मिलने के बाद काल करने वाले से संपर्क करके उसके सुझाव कंप्यूटर में दर्ज कर लिये जाएंगे.

अमित शाह ने बताया कि प्रदेश भर में 1500 सुझाव पेटियां ‘आकांक्षा’ नाम से रखी जाएंगी, जिनमें लोग लिखित सुझाव दे सकेंगे. युवाओं, महिलाओं और अन्य तबकों से सुझाव लेने के लिए पंद्रह पंद्रह सौ जनसंवाद कार्यक्रम होंगे. उन्होंने बताया कि इन सारे सुझावों के आधार पर ‘विजन दस्तावेज’ तैयार किया जाएगा. संवाद की प्रक्रिया लगभग दो महीने चलेगी. इस मौके पर शाह ने 75 वीडियो वैन भी रवाना कीं, जिन पर लोग अपने सुझाव रिकार्ड करा सकेंगे. वैन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कटआउट है, जिसके साथ लोग ‘सेल्फी’ भी ले सकेंगे.

Amit Shah_Lucknow 3

‘लैंड रोवर’ पर बैठकर कोई 4000 रूपये लेने नहीं जाता

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद थे. काले धन पर बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि ‘लैंड रोवर’ पर बैठकर कोई चार हजार रूपये लेने नहीं जाता. राहुल इसी कार पर सवार होकर एक बैंक की लाइन में लगे नजर आये थे.

नमक को लेकर उडी अफवाह पर एसपी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आरोप का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि उन्हें बीजेपी का ‘फोबिया’ हो गया है. शिवपाल का आरोप था कि अफवाह के पीछे बीजेपी का हाथ है. इस बीच शहर में केन्द्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी थे. काले धन को रोकने के लिए 500 और 1000 रूपये के नोट बंद करने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इससे जाली नोट और आईएसआई समर्थित आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगेगी. उन्होंने कहा कि ये समझ नहीं आ रहा कि आप नेता अरविन्द केजरीवाल, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस का विरोध गलत है. इस मुद्दे पर पूरे देश को एक होना चाहिए.

यूपी में राज्यपाल की किताब का लोकार्पण, राजनाथ भी पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक 'चरैवेति चरैवति' का लोकार्पण शुक्रवार को राजभवन में हुआ. इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे. इस मौके पर राजनाथ ने कहा देश में राजनीति और राजनेताओं के प्रति विश्वास का संकट पैदा हो गया है, उसे खत्म करना बहुत जरूरी है. इसे एक चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए.

Rajnath Singh

लखनऊ स्थित राजभवन में नाईक की पुस्तक का विमोचन करते हुए गृहमंत्री ने यह बातें कही. इस माके पर एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी और विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय भी मौजूद थे. राजनाथ ने राम नाईक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जो पुस्तक लिखी है, यह ठीक उनके जीवन के संघर्षों की तरह है. वह हमेशा जीवन में चलते रहे, जिसकी वजह से उन्होंने अपना राजनेता के रूप में ही मुकाम नहीं बनाया, बल्कि एक सामाजिक राजनेता के रूप में भी उभरे.

राज्यपाल बनने के बाद नाईक ने किया खूब काम 

गृहमंत्री ने हालांकि चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी का राज्यपाल बनने के बाद नाईक ने यहां भी खूब काम किया है और इसको मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी समझते होंगे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राम नाईक ने जो पुस्तक लिखी है, उससे सभी नौजवानों को सीख लेनी चाहिए. उनका जीवन संघर्षों भरा रहा है. हर राजनेता के लिये समय, काल व परिस्थतियां अलग होती हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के राज्यपाल के तौर पर उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिला है. जब जब कोई दिक्कत आयी उन्होंने हमेशा मार्गदर्शन किया और समस्या के समाधान के लिये उपाय भी सुझाए. इस मौके पर अखिलेश केंद्र सरकार के नोट बदलने के फैसले पर चुटकी लेना नहीं भूले. उन्होंने कहा, "राम नाईक जी की पुस्तक आ गई है और आज सबको मिल भी जाएगी. इस मौके पर मैं आग्रह करना चाहूंगा कि लोगों के लिए पुराने नोट से भी पुस्तक खरीदने की व्यवस्था की जाए."

इससे पहले राज्यपाल नाईक ने भी अपनी पुस्तक के बारे में लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में उनके जीवन की कहानी नहीं है, बल्कि कुछ मार्मिक और रोचक घटनाओं को संग्रह है. नाईक ने कहा कि यह पुस्तक उन लाखों कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने हर कदम पर उनकी मदद की.

Published at : 12 Nov 2016 10:05 PM (IST) Tags: 2017 UP election UP Elections uttar Pradesh Amit Shah BJP
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक

Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक

विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत ये नेता जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

विनोद तावड़े, रामदास अठावले समेत ये नेता जाएंगे राज्यसभा, महाराष्ट्र के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट

ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- 'भारत में…'

ईरान-इजरायल युद्ध का जिक्र कर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- 'भारत में…'

उत्तराखंड चुनाव 2027 में क्या होगा टिकट पाने का पैमाना? BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दे दिया क्लियर मैसेज!

उत्तराखंड चुनाव 2027 में क्या होगा टिकट पाने का पैमाना? BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दे दिया क्लियर मैसेज!

होली के दिन सैफई से अखिलेश यादव का सियासी संदेश, कहा- हम सब लोग बहुरंगी रहें, मन से भी...

होली के दिन सैफई से अखिलेश यादव का सियासी संदेश, कहा- हम सब लोग बहुरंगी रहें, मन से भी...

टॉप स्टोरीज

निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'

निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान

'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी

'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी

SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री

SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री