By: ABP News Bureau | Updated at : 17 Jul 2016 12:49 PM (IST)
वाराणसी: जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद से बिगड़े हालात को संभालने के लिए देशभर से अर्धसैनिक बलों को रवाना किया गया है.
वाराणसी परिक्षेत्र से भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षित जवानों को कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए भेजा गया है.
वाराणसी, चंदौली और फैजाबाद से जवानों की तीन कंपनियां शनिवार रात बाबतपुर हवाईअड्डे से श्रीनगर के लिए रवाना हुईं. इन्हें लेने के लिए वायुसेना का 'ग्लोब मास्टर' विमान आया था.
वाराणसी से सीआरपीएफ के लगभग 350 जवान (तीन कंपनियां) श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं.
95वीं बटालियन पहड़िया के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीनगर जाने वाले जवानों में पहड़िया के अलावा 148वीं बटालियन चंदौली और 63 बटालियन फैजाबाद की एक-एक टुकड़ी भी शामिल है. जवानों को वहां हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा, ताकि हालात सुधारा जा सके.
'नीतीश कुमार ने अपनी शर्तों पर…', CM की कुर्सी छोड़ राज्यसभा जाने पर JDU विधायक का बड़ा बयान
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Jodhpur News: होली की खुशियों पर बदमाशों का साया, महिलाओं से छेड़छाड़, एक दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live: 'CM नीतीश कुमार को पद से हटाया जा सकता है, पूरा बिहार चिंतित है', JDU नेता का बड़ा दावा
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी