एक्सप्लोरर

फडणवीस से नाराजगी के बाद BJP छोड़ने वाले एकनाथ खडसे आज NCP में होंगे शामिल, थामेंगे शरद पवार का हाथ

खडसे को जून 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से फडणवीस की अगुवाई वाली कैबिनेट को छोड़ना पड़ा था. उसके बाद 2019 विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया.

मुंबई: बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से नाराजगी के बाद पार्टी छोड़ने वाले एकनाथ खडसे आज महा विकास अघाड़ी सरकार में सहयोगी पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो सकते हैं. खडसे आज दोपहर में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का हाथ थाम सकते हैं. खडसे (68) महाराष्ट्र में बीजेपी के उन कद्दावर नेताओं में से एक थे, जिनके पास जमीनी स्तर पर व्यापक समर्थन हासिल था. उनकी बहू रक्षा निखिल खडसे ने रावेर संसदीय सीट से बीजेपी के सांसद के रूप में दो बार (2014-2019) चुनाव जीता.

खडसे ने बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कहा था, "मुझे और मेरे परिवार को चार सालों तक नीचा दिखाया गया. मैंने राज्य में पार्टी बनाने के लिए 40 सालों तक काफी मेहनत की और इसका सिला मुझे इस रूप में मिला."

खडसे को जून 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से फडणवीस की अगुवाई वाली कैबिनेट को छोड़ना पड़ा था. उसके बाद 2019 विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया. खडसे ने कहा कि पद छोड़ने के बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस किसी ने भी मेरे खिलाफ जांच की मांग नहीं की. इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें नीचा दिखाया.

"फडणवीस के अहंकार के चलते बीजेपी को महाराष्ट्र में नुकसान हुआ" बीजेपी छोड़ने के एक दिन बाद वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर अपना हमला तेज करते हुए कहा था कि उनके अहंकार के चलते भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता से बाहर हो गई.

खडसे ने फडणवीस पर उनके नारे ‘मी पुन्हा येईन’ (मैं वापस आऊंगा) को लेकर भी निशाना साधा जिसका इस्तेमाल उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान किया था और सवाल किया कि उन्होंने इसकी जगह यह क्यों नहीं कहा कि ‘‘हम वापस आएंगे.’’

खडसे ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस इतने सक्षम नेता हैं कि उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनावों में अपनी ही पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया. 'मैं वापस आऊंगा' पर जोर देने के बजाय उन्होंने यह क्यों नहीं कहा कि 'हम वापस आएंगे?' यह उनका अहंकार था, जिसके कारण 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को सत्ता से बाहर होना पड़ा."

ये भी पढ़ें- MP उपचुनाव: BJP उम्मीदवार ने मुरैना में कहा- ‘कमलनाथ ने यहां ‘आइटम’ कहा होता तो उनकी लाश जाती’

बेंगलुरू में पहली बार कोविड मरीज की अटॉप्सी हुई, मृतक के फेफड़ों में मिले खून के थक्के, चमड़े जैसे सख्त दिखे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget