एक्सप्लोरर

अब लंदनवासी चखेंगे बिहार की शाही लीची का स्वाद, किसान ने अपने बगीचे की लीची को लंदन में बेचा

कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए पहली बार मुजफ्फरपुर के लीची किसान ने अपने बगीचे की लीची को लंदन के एक खरीददार को बेचा है. खरीददार ने आधा पैसा किसान के खाते में एडवांस जमा कर दिया.

पटना: मीठी और रसीली शाही लीची के लिए मशहूर बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद अब सात समंदर पार लंदन के निवासी भी चख सकेंगे. पहली बार मुजफ्फरपुर के एक लीची किसान ने अपने बगीचे की लीची को कॉमन सर्विस सेंटर के किसान ई-मार्ट नाम के डिजिटल क्रय-विक्रय प्लेटफॉर्म पर लंदन के खरीदार को बेचा है. भारत सरकार के इलेक्ट्रनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संस्था कॉमन सर्विस सेंटर ने कोरोना महामारी के समय में किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य उपलब्ध करवाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है. 'ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी' पर चलने वाले इस प्लेटफॉर्म का निर्माण पुणे (महाराष्ट्र) के एक स्टार्टअप एग्री10 एक्स ने किया है. इसके माध्यम से किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर आ कर देश भर के खरीददारों को अपनी फसल बेच सकते हैं और उनकी फसल को ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. किसान के खाते में आधा पैसा एडवांस कर दिया ट्रांसफर मुजफ्फरपुर के लीची किसान सुनील कुमार ने अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जा कर इस डिजिटल क्रय-विक्रय प्लेटफॉर्म पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर लीची के फसल की जानकारी डाली थी, जिसे लंदन में बैठे खरीदार ने देखा और इसे खरीदने में अपनी रूचि दिखाई. इसके बाद किसान और खरीददार में दाम तय होने के बाद खरीदार के भारत में स्थित लोगों ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर लीची की गुणवत्ता देखी और अपनी रिपोर्ट भेजी. जब दोनों पक्षों में सहमति बन गई तो खरीददार ने किसान के खाते में आधा पैसा अग्रिम के रूप में ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद लीची को तोड़ने का काम शुरू किया गया. पूरी प्रक्रिया में लगे मजदूर की मजदूरी, पैकिंग, माल ढुलाई और हवाई जहाज का खर्च लंदन के खरीदार ने ही वहन किया. किसान सुनील कुमार को भी इस माध्यम से लीची बेचने से अपनी फसल का बहुत अच्छा दाम मिल गया. मोदी सरकार ने शुरू किया है ये डिजिटल प्रोग्राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलवाने के लिए मंडी में फसल बेचने की बाध्यता खत्म कर डिजिटल इंडिया अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा किसान अपनी फसल अब देश विदेश के किसी भी खरीदार को बेच सकते हैं. कॉमन सर्विस सेंटर ने इसके लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है जिसको अभी बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर जिले में शुरू किया गया है. इसके तहत किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर जा कर अपने आप को रजिस्टर करवा कर अपनी फसल का विवरण डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डाल देता है, जिसकी जानकारी देश भर के सभी खरीदारों को मिल जाती है. "किसान को मिलेगा सही दाम" केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी ट्वीट कर के इस पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने ट्वीट कर के कहा, "मुझे प्रसन्नता है की आज मुजफ्फरपुर की लीची लंदन जा रही है. कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा ये आज संभव हो पाया है. इस से किसान को अपनी फसल का सही दाम भी मिलेगा और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं से निजात भी मिलेगा. इससे किसान सशक्तिकरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना साकार होगा." कॉमन सर्विस सेंटर के बिहार के प्रमुख संतोष तिवारी ने बताया कि बिहार के दो जिलों में कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा कृषि उपज के विक्रय का काम शुरू किया गया है. अभी ये कार्य सिर्फ पटना और मुजफ्फरपुर जिले के कॉमन सर्विस सेंटर पर किया जा रहा है और धीरे-धीरे इससे किसान जुड़ते जा रहे हैं. जल्दी ही बिहार के अन्य जिलों में भी किसानों को ये सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. ये भी पढ़ें- ताजा अपडेट: देश में 24 घंटों में सामने आए 9985 नए केस,  पिछले एक दिन में हुई 279 की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे...', शेख हसीना की वापसी के ऐलान पर क्या बोला बांग्लादेश
'उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे...', शेख हसीना की वापसी के ऐलान पर क्या बोला बांग्लादेश
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
बांकीपुर से RJD ने मान ली हार! पार्टी के सीनियर लीडर का दावा- प्रशांत किशोर का पलड़ा भारी
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget