एक्सप्लोरर

अब WhatsApp से कर सकेंगे Money Transfer, NPCI ने दी इजाज़त

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारत में वॉट्सएप को UPI बेस्ड सिस्टम लॉन्च करने की इजाज़त दी है.

नई दिल्ली: देश में अब WhatsApp से आप Money Transfer कर सकेंगे. दरअसल, व्हाट्सएप को भारत में UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की इजाजत मिल गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारत में व्हाट्सएप को UPI बेस्ड सिस्टम लॉन्च करने की इजाज़त दे दी है.

गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने इसी साल जून में Payment सर्विस शुरू कर दी थी. लेकिन कुछ यूज़र्स को ही इस फीचर को इस्तेमाल करने का मौका मिला था. हालांकि, अभी भी NPCI ने लिमिटेड नंबर के लिए ही व्हाट्सएप को Money Transfer करने की अनुमति दी है. लेकिन अब कंपनी इसका दायरा बढ़ाएगी.

NPCI ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा कि व्हाट्सएप को पेमेंट सिस्टम के लिए Go Live का अप्रूवल दे दिया गया है. दरअसल, व्हाट्सएप को सिर्फ इसी अप्रूवल का इंतजार था, क्योंकि उसने इसकी टेस्टिंग पहले ही कर ली थी. अब जल्द ही व्हाट्सएप पर पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा.

NPCI के मुताबिक, व्हाट्सएप अपने UPI यूजर बेस को ग्रेडेड मैनर में एक्सपैंड कर सकता है. इसके लिए मैक्सिमम यूजर बेस 20 मिलियन का हो सकता है. फिलहाल WhatsApp की तरफ से इससे जुड़ा कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

व्हाट्सएप ने पेमेंट सर्विस को लॉन्च करने के बाद इसके बारे में जानकारी देने के लिए एक ब्लॉग लिखा था. अपने ब्लॉग में उसने कहा था कि यह सर्विस फिलहाल मुफ्त है लेकिन व्यापारियों को पैसे पाने के लिए 3.99 प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस चुकानी होगी. इस फीचर की सहायता से यूजर्स 6 अंकों के पिन या फिर फिंगरप्रिंट स्कैन की मदद से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे. इसे यूज करने के लिए यूजर को अपना व्हाट्सएप अकाउंट Visa या Mastercard के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से लिंक करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान
बिहार नाव हादसे में 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget