एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव 2026

(Source:  Poll of Polls)

गोरखपुर के बाद बलिया में हुई चमगादड़ों की मौत, प्रशासन में हड़कंप, दहशत में आये लोग

गोरखपुर में सैकड़ों चमगादड़ की मौत का रहस्य अभी सुलझा नहीं था कि बलिया में चमगादड़ों की मौत के बाद यहां लोगों में दहशत है.

बलिया, एजेंसी. कोरोना महामारी की दहशत के बीच गोरखपुर के बाद अब बलिया जिले में भी चमगादड़ों के मर कर पेड़ों से गिरने की घटना से सनसनी फैल गई है. मनियर क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रहते हैं. ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिन से चमगादड़ मर कर पेड़ों से गिर रहे हैं.

जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि वन विभाग के संज्ञान में यह मामला आया है. क्षेत्रीय वन अधिकारी ने चार मृत चमगादड़ को अपनी सुपुर्दगी में लिया है. उन्होंने बताया कि मृत चमगादड़ का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है. रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.

स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग के साथ ही पशु चिकित्साधिकारियों की टीम कल मौके पर पहुंची. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ों का नमूना लिया. इस बीच, खड़ैंचा मौजे गांव के प्रधान प्रतिनिधि राम तिवारी बबलू ने बताया कि मृत चमगादड़ों को कुत्ते नोच रहे हैं और कुछ लोग चमगादड़ का मांस खा भी रहे  हैं.

लोगों का आरोप, प्रशासन गंभीर नहीं

बबलू ने आरोप लगाया कि इससे महामारी फैलने की आशंकाएं बढ़ने के बावजूद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा. गौरतलब है कि पिछले दिनों गोरखपुर के बेलघाट इलाके में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ संदिग्ध हालात में मरे पाए गए थे. ग्रामीण इसे कोरोनावायरस से जोड़ कर देख रहे हैं. हालांकि जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि उनकी मौत अत्यधिक गर्मी पड़ने और पानी उपलब्ध ना होने की वजह से हुई होगी. मृत चमगादड़़ों के सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी के इस शहर में रहस्यमयी तरीके से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, लोगों में फैली दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exit Poll 2026: बंगाल में दरक गईं दीदी, तमिलनाडु में विजय की ‘जय’... पढ़ें असम-केरल से पुडुचेरी तक का एग्जिट पोल
बंगाल में दरक गईं दीदी, तमिलनाडु में विजय की ‘जय’... पढ़ें असम-केरल से पुडुचेरी तक का एग्जिट पोल
दो पोल्स में बंगाल में बीजेपी की करारी हार! क्या 'दीदी' के गढ़ में नहीं खिलेगा कमल, कितनी सीटों से TMC को मिल रही जीत?
दो पोल्स में बंगाल में बीजेपी की करारी हार! क्या 'दीदी' के गढ़ में नहीं खिलेगा कमल?
Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में फिर खिल सकता है कमल, एग्जिट पोल्स में NDA को 18+ सीटें, बहुमत के जादुई आंकड़े के पार
Puducherry Exit Poll 2026: पुडुचेरी में फिर खिल सकता है कमल, एग्जिट पोल्स में NDA को 18+ सीटें, बहुमत के जादुई आंकड़े के पार
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात

वीडियोज

लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट ने कुक का किया पर्दाफाश, खाना बनाते वक्त थूकने का आरोप!
Bengal Elections Phase 2 Voting: कोलकाता में शुभेंदु के घेराव पर का बड़ा खुलासा | Suvendu Adhikari
UP Ganga Expressway Inauguration: 'विकसित भारत की हस्तरेखाएं हैं एक्सप्रेसवे'-PM Modi
Bengal Election Phase 2 Voting: 'मर जाएंगे पर हटेंगे नहीं!', फाइनल राउंड में ममता बनर्जी!
Bengal Elections Phase 2 Voting: Bhawanipur में Suvendu का 'हनुमान' अवतार!, 142 सीटों पर मतदान!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPL 2026 MI vs SRH Live Score: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार, अभिषेक और हेड कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी; आसान लग रहा चेज
LIVE: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार, अभिषेक और हेड कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी; आसान लग रहा चेज
'4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं...', बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा
'4 मई के बाद रात को 2 बजे भी महिलाएं...', बंगाल चुनाव पर अनिल विज का बड़ा दावा
London News: लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में चाकू बाजी, दो याहूदियों को बनाया निशाना, हमलावर अरेस्ट
बॉक्स ऑफिस क्लैश: 'राजा शिवाजी' की दहाड़ के सामने टिक पाएगी जुनैद खान की 'एक दिन'? जानें फर्स्ट डे प्रीडिक्शन
बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन: 'राजा शिवाजी' और 'एक दिन' में कौन करेगा ज्यादा कमाई, जानें प्रीडिक्शन
छतरपुर: पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे
छतरपुर: पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ता झुलसे
पश्चिम बंगाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी के पक्ष में जनता ने बड़े पैमाने पर...'
पश्चिम बंगाल को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी के पक्ष में जनता ने बड़े पैमाने पर...'
ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?
ईरान ने 21 लोगों को फांसी के फंदे पर लटकाया, युद्ध के बाद से अब तक 4 हजार से ज्यादा गिरफ्तारी, UN बोला-आखिर चल क्या रहा?
फोन खो गया तो घबराएं नहीं! Find My Device से मिनटों में ढूंढ निकालें अपना स्मार्टफोन, ऐसे करें इस्तेमाल
फोन खो गया तो घबराएं नहीं! Find My Device से मिनटों में ढूंढ निकालें अपना स्मार्टफोन, ऐसे करें इस्तेमाल
Embed widget