एक्सप्लोरर

Coronavirus को लेकर नेतन्याहू ने मोदी से की महामारी से निपटने पर चर्चा

कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक दुनियाभर में 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस संकट की शुरुआत से ही दोनों नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं.

नई दिल्ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के विभिन्न कदमों को लेकर चर्चा की. दोनों नेताओं ने दवाओं की आपूर्ति में सुधार और उच्च तकनीक के अभिनव उपयोग के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग पर भी बातचीत की.

इस वायरस के संक्रमण से अब तक दुनियाभर में 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस संकट की शुरुआत से ही दोनों नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं.

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''दोनों नेताओं ने महामारी से लड़ने में दवाओं की आपूर्ति में सुधार और उच्च प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग समेत भारत और इजरायल के बीच संभावित सहयोग का पता लगाया.''

नेतन्याहू मोदी की इस बात से सहमत हुए कि कोरोना वायरस महामारी आधुनिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ है.

इजरायली प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक बयान में कहा, ''प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की. दोनों नेताओं ने तकनीकी सहयोग के साथ ही कोरोना वायरस प्रसार की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर चर्चा की.''

इससे पहले भी नेतन्याहू ने मोदी से इजरायल को मास्क और चिकित्सीय उपकरणों के निर्यात की अनुमति देने का निवेदन किया था. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत ने इन सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद 13 मार्च को इजरायल ने यह निवेदन किया था.

इजरायल में अब तक कोरोना वायरस से कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं. वहीं, भारत में अब तक 64 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं और 2547 संक्रमित हैं.

यहां पढ़ें

Lockdown: ट्रैफिक और प्रदूषण कम होने से पंजाब के जालंधर से दिखने लगी हिमाचल की बर्फीली पहाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget