एक्सप्लोरर

एकतरफा प्यार में मर्डर की ये 5 खौफनाक घटनाएं, आखिर कब थमेगा ये सिलसिला

एकतरफा प्यार में मर्डर की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? हाल ही में कुछ घटनाओं ने ये सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि आखिर समाज किस दिशा में जा रहा है?

समाज में कई लोग ऐसे भी रहे हैं जिनको उनका प्यार नहीं मिला तो पूरी जिंदगी दर्द और इंतजार में गुजार दी लेकिन कभी उफ तक नहीं. 1960 में आई फिल्म मुगल-ए-आजम का गाना 'ऐ मोहब्तत जिंदाबाद'..., कई दशकों तक उन नाकाम आशिकों का सबसे पसंदीदा गीत रहा है जो किसी के प्यार में सब कुछ लुटा देने को तैयार थे.  लेकिन अब वक्त बदल गया है. एकतरफा प्यार में लोग उसकी जान लेने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.  ऐसी कुछ घटनाएं हाल ही में हुई हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से बदला लेने की सोच हावी होती जा रही है.

देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं की छात्रा को 2 लड़कों ने गोली मार दी. एकतरफा प्यार में सनकी आरोपी  अमानत अली ने  हिंदू नाम से आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती की. लेकिन जैसे ही उसकी करतूत पता चली तो लड़की ने दोस्ती तोड़ दी. इसके बाद अमानत पीड़िता को परेशान करने लगा था. फिलहाल अमानत और उसके दो साथी बॉबी और पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता इलाज के बाद खतरे से बाहर है.

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के क्वार्सी में देर रात काम करके लौट रही एक युवती पर पड़ोसी युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. लेकिन उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया. आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया. पीड़िता का इलाज जारी है.  लेकिन कई घटनाएं ऐसे भी हुई हैं जिनमें लड़कियों को जान गंवानी पड़ी है. सवाल इस बात का है आखिर ये सिलसिला कब तक जारी रहेगा. 

  1. झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के लड़के ने एक लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया. लड़की की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने शाहरुख के प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया. इस घटना के बाद शाहरुख की एक तस्वीर भी सामने आती है जिसमें पुलिस उसको गिरफ्तार करके ले जा रही है. लेकिन उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी.
  2. बीते 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के खांडवा में बांगरदा गांव में 18 साल की लड़की भूरी की एक सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर हत्या कर दी. घटना दोपहर की थी. परिवार के बाकी सदस्य किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे. घर में सिर्फ मृतका और उसकी बहन थी. जिसने बताया कि आरोपी बबलू घर में चाकू लेकर घुस आया भूरी से शादी करने की बात करने लगा. और  युवती के पिता ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है.  
  3. 5 अगस्त 2022 को आगरा से भी ऐसी एक खबर आई जिसमें एकतरफा प्यार में आरोपी ने अपने दोस्त को पहले गोली मार दी फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. जांच पता चला कि आरोपी टिंकू भार्गव अपने दोस्त नवीन वर्मा की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था. इसलिए उसने इस तरह के हत्याकांड को अंजाम दिया था. 
  4. बीती 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक को अटाई दादूपुर मार्ग में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. जांच में पता चला कि ये शव दिल्ली के रहने वाले सचिन का है. उसके  दोस्त गौतम और फिरोज ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए सचिन को बुलाया था. जहां उसकी गौतम ने अपने दो साथियों से मिलकर उसकी हत्या कर दी. गौतम भी सचिन की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था.
  5. 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 22 वर्षीय छबिल कुर्रे ने एक नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी. आरोपी, छात्रा के साथ ही पढ़ता था. बाद में वह नौकरी के सिलसिले में नागपुर आ गया. इस बीच छात्रा की शादी हो गई. छबील कुर्रे उससे बात करने की कोशिश करता था. लेकिन छात्रा उसको बार-बार मना कर देती. इसी बात से नाराज होकर उसने गला रेतकर हत्या कर दी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget