एक्सप्लोरर

आतंकवाद पर पाक के खिलाफ अधिक सख्त कार्रवाई की ज़रूरी : जनरल बिपिन रावत

जनरल बिपिन रावत ने कहा, यदि एफएटीएफ की ब्लैकलिस्टिंग जैसे कदम नाकाफी हों तो आतंकवाद पर पाक के खिलाफ अधिक सख्त कार्रवाई की ज़रूरी.

नई दिल्ली:  सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान के खिलाफ़ ठोस और निर्णायक कार्रवाई किए जाने की वकालत की है. जनरल रावत ने दिल्ली में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स की ब्लैकलिस्टिंग जैसे कदम अहम है. मगर यदि वो प्रभावी साबित नहीं होते तो भारत अधिक कड़े कदम उठाने के हक में है.

विदेश मंत्रालय और ठीक टैंक ओआरएफ के संयुक्त मेज़बानी में मेजबानी में आयोजित रायसीना डायलॉग के मंच पर आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान जनरल रावत ने कहा कि एक तरफ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में शामिल मुल्कों को आतंकियों की पनाहदारी की इजाजत नहीं दे जा सकती. जनरल रावत के मुताबिक एफएटीएफ की तरफ से पाकिस्तान की ब्लैकलिस्टिंग के प्रयास मत्वपूर्ण सन्देश है. साथ ही कूटनीतिक तौर पर अलग-थलग करने का प्रयास भी अहम हैं.

हालांकि भारत में तीनों सेनाओं के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी जनरल रावत ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के प्रायोजकों के रहते इसके खत्म होने की उम्मीद बेमानी है. आतंकवाद का खतरा बरकरार है और उससे मुकाबले के लिए सख्त कदम उठाना भी ज़रूरी है. महत्वपूर्ण है कि आतंक की आर्थिक रसद बैंड करने कस लिए आर्थिक नाकेबंदी सुनिश्चित करने व्वाली यूएन संस्था एफएटीएफ ने पाकिस्तान को फरवरी 2020 तक का समय दिया है आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए. वहीं यदि पाक एफएटीएफ के तय पैमानों पर कार्रवाई करने में नाकाम रहता है तो उसे काली सूची में डाल जा सकता है. इस मामले में पाक की समीक्षा फरवरी के तीसरे सप्ताह में होनी है.

जनरल रावत ने चरमपंथ और कट्टरवाद की चिंताओं पर भी जोर दिया. उनका कहना था कि कट्टरपंथ के स्रोत पर कार्रवाई करने की ज़रूरत है. खासकर ऐसे में जबकि 10-12 साल के बच्चों को भी चरमपंथी बनाने के प्रयास हो रहा है. इस समस्या का मुकाबला किया जा सकता है. मगर स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संस्थाओं समेत कई स्तर पर कार्रवाई करनी होगी.

महत्वपूर्ण है कि 2016 में उड़ी के आतंकी हमले के बाद उप-सेना प्रमुख के तौर पर जनरल रावत पाकिस्तानी कब्जे वाले इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक की योजना में शरीक रहे. साथ ही पुलवामा आतंकी हमले का बाद हुई वायुसेना की बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी सैन्य सलाह-मशविरे का हिस्सा थे. देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के तौर पर उनकी नियुक्ति साथ ही उच्च सैन्य प्रबंधन के अनेक मामलों को उनके हाथ सौंपा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget