एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी के लेख पर रविशंकर प्रसाद का हमला, कहा- अपनी नाकामियां क्यों नहीं बताईं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीखी टिप्पड़ी की है। उन्होंने कहा कि आपने बहुत सारे काम गिनाए हैं, लेकिन उनकी नाकामियों को भी बता देती.

नई दिल्ली: एक अखबार में छपे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लेख पर राजनीति गर्म हो गई है. बीजेपी के वारिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उनके लेख पर तीखी टिप्पड़ी की है. उन्होंने कहा कि आपने बहुत सारे काम गिनाए हैं, लेकिन उनकी नाकामियों को भी बता देती. जो काम यूपीए सरकार के समय शुरू हुए, उनको हमारी सरकार ने व्यवस्थित और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया है.

रविशंकर प्रसाद ने क्या कहा है?

दरअसल सोनिया गांधी ने हाल ही में एक अखबार में एक लेख लिखा था और मनरेगा को यूपीए सरकार द्वारा आगे बढाने का जिक्र किया था. इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सोनिया जी ने कल एक अखबार में लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह कांग्रेस वर्सेस बीजेपी नहीं है और बाद में उन्होंने कहा है कि गरीब कल्याण की योजना मनरेगा आदि को उनकी सरकार ने आगे बढ़ाया है. उसका उन्होंने विस्तार से दावा ठोका है. मुझे आपत्ति नहीं है, लेकिन एक बात पर बड़ा आश्चर्य लगा. जब यूपीए की सरकार की तुलना कर रही थी तो एक बार ही मनमोहन सिंह का नाम ले लिया होता. दो-दो बार हारने के बाद भी मनमोहन सिंह को कोई क्रेडिट नहीं देना है.

बीजेपी वर्सेस कांग्रेस कौन कर रहा है?- रविशंकर

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि बीजेपी वर्सेस कांग्रेस कौन कर रहा है. चुनौती भरे समय में कांग्रेस कर रही है. कांग्रेस और राहुल गांधी कर रहे हैं. राहुल गांधी लॉक डाउन से क्या फायदा हुआ सवाल हमसे पूछते हैं. उनके कांग्रेस के मुख्यमंत्री लॉकडाउन लगाते हैं. पंजाब की सरकार ने लगा रखा है, महाराष्ट्र और राजस्थान में लगा हुआ है. मैं उनसे सवाल पूछता हूं, राहुल गांधी जी क्या आपके मुख्यमंत्री आपकी बात नहीं सुनते हैं या आपका तर्क हल्का रहता है.

कांग्रेस सरकार काम शुरू करती है, लेकिन उसे पूरा नहीं करती- रविशंकर

उन्होंने आगे कहा कि आपकी सरकार और नरेंद्र मोदी की सरकार में यह अंतर है कि आप की सरकार काम शुरू करती है लेकिन उसे पूरा नहीं करती. उसी काम को हम पूरा करते हैं. आज हमारी सरकार ने यह किया कि मनरेगा का सारा पेमेंट सीधे बैंक अकाउंट में जाता है. आधार से लिंक करके ताकि जो मजदूर जमीन पर काम करते हैं ,उन्हें पूरा पैसा मिले.

नरेंद्र मोदी सरकार में चेंज हो रहा है- रविशंकर

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार का एक फायदा यह हुआ है आपके समय में मनरेगा में 21.4 फीसदी लोगों को फायदा हो रहा था, लेकिन हमारी सरकार में ये आंकड़ा 67.7 फीसदी पहुंच गया है. नरेंद्र मोदी सरकार में चेंज हो रहा है. आपके पति राजीव गांधी कहते थे, मैं दिल्ली से ₹1 भेजता हूं तो गरीब के पास 15 पैसे पहुंचते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ₹100 भेजते हैं ₹100 मिलता है. यही है डिजिटल इंडिया.

सोनिया से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया जी मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आज देश को एक सुर में बोलने की जरूरत है. कृपया बीजेपी वर्सेस कांग्रेस लिखना बंद करिए. हम बीजेपी वर्सेस कांग्रेस से भागते नहीं हैं. चुनाव आने दीजिए हम ईमानदारी से बीजेपी वस कांग्रेस करेंगे.

चीन को लेकर रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

उन्होंने आगे कहा कि जो चुनाव हमने आप को हराया है, अभी लेकिन एनडीए आगे भी देखेंगे चीन के बारे में राहुल गांधी के बारे में एक ही बात कहना चाहूंगा देश की अर्थनीति को कितना समझते हैं. देश की सामरिक नीति को कितना समझते हैं, इस पर बहस होनी चाहिए. यह बाद में बहुत जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं राहुल गांधी को तो इतनी तो समझदार होना चाहिए कि चीन के सामरिक मामलों में ट्विटर से सवाल पूछा करते हैं. कम से कम चुनौती भरे मामलों में विदेश नीति में क्या वह खुलकर इस तरह के सवाल पूछ कर पूछना लाजमी है. क्या हम देशभर के साथ सद्भाव शांतिपूर्ण तरीके से रास्ता निकालेंगे राहुल गांधी जी कृपया करके थोड़ा सा इस विषय पर सोचिए आप वही हैं, जिन्होंने बालाकोट के हमले के बाद भी सबूत मांगे थे. आप वही हैं जो उरी के हमले पर भी सेना से सबूत मांगे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget