एक्सप्लोरर

20 जवानों की शहादत पर शिवसेना ने पूछा- चीन के मुंहजोरी को कब मिलेगा करारा जबाब?

शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि बॉर्डर पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. हम सभी 20 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं.

मुंबई: चीन के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से बदला लेने की मांग कर रहा है. विपक्षीय नेता इस विवाद पर सरकार से सवाल कर रहे हैं. अब शिवसेना नेता संजय राउत ने पूछा, 'चीन के मुंहजोरी को कब मिलेगा करारा जबाब? बिना गोली चले हमारे 20 जवान शहीद होते है. हमने क्या किया?'

राउत ने ट्वीट कर पूछा, 'चीन के कितने जवान मारे गए? चीन हमारे जमीन पर घुस गया है क्या? प्रधानमंत्री जी इस संघर्ष की घड़ी में देश आपके साथ है लेकिन सच क्या है? बोलो... कुछ तो बोलो... देश सच जानना चाहता है.'

राउत ने ये भी कहा कि बॉर्डर पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते. हम सभी 20 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं. पूरा देश सरकार के साथ है, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि क्या गलत हुआ है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार के हर कदम में विपक्ष उनके साथ है, हम कोई सलाह नहीं देना चाहते. बस चीन को सख्त से सख्त जवाब दिया जाना चाहिए.

क्या है मामला? लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए. कुछ घायल भी हुए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है. इस झड़प में चीन के 43 सैनिक भी हताहत हुए हैं.

राहुल गांधी ने चीनी सीमा पर भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने सुबह सुबह एक ट्वीट करके पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे हैं. उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी चुप क्यों हैं, छिपे क्यों हैं. बहुत हुआ. हम .ये जानना चाहते हैं कि आखिर सीमा पर हुआ क्या?

ये भी पढ़ें-

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा- ये घटना चीनी सीमा में हुई, हमें इसके लिए दोष नहीं देना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget