एक्सप्लोरर

कश्मीरी छात्र ने बनाया फाइल शेयरिंग एप, SHAREit से भी तेज फाइल ट्रांसफर होने का किया दावा

टीपू सुल्तान वानी ने दावा किया है कि उनका यह एप फाइल शेयर करने के मामले में शेयरइट के मुकाबले से तेज है. वानी के अनुसार इसकी फाइल शेयरिंग स्पीड 40 एमबी पर सैकंड है जो कि शेयरइट से ज्यादा है.

नई दिल्ली: देश में चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद उनके विकल्प के रूप में नए- नए एप बन रहे हैं. इसी कड़ी में कश्मीर के बडगाम जिले एक स्टूडेंट टीपू सुल्तान वानी ने फाइल शेयरिंग एप शेयरइट (SHAREit )  के विकल्प के रूप में फाइल शेयर टूल (File Share Tool) एप बनाया है. इस एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

मूवीज, म्यूजिक, फोटोज आसानी से करें शेयर

वानी ने दावा किया है कि उनका यह एप फाइल शेयर करने के मामले में शेयरइट के मुकाबले में कहीं अधिक तेज है. वानी के अनुसार इसकी फाइल शेयरिंग स्पीड 40 एमबी पर सेकंड है जो कि शेयरइट से ज्यादा है. साथ ही इस एप में फाइल शेयर करने की कोई लिमिट नहीं है. इस एप से फाइल के साथ-साथ मूवीज, म्यूजिक, फोटोज, ऐप्स, डॉक्यूमेंट्स, ऑडियोज आदि आसानी से शेयर किए जा सकते हैं. इसको गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है.

इस एप का साइज भी कम है जिससे आपके मोबाइल का स्पेस भी यह कम यूज करेगा. यह एप सिर्फ 5.3 एमबी का ही है. इस एप के लॉन्च होने के बाद इसे अभी तक 5 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया गया है. गूगल प्ले स्टोर पर इस एप की यूजर रेटिंग 4.9 है.

कर्नाटक का छात्र भी बना चुका है ऐसा ही एप

बता दें कि कर्नाटक यूनिवर्सिटी का 21 साल का स्टूडेंट श्रवण हेगडे भी ऐसा ही एक एप बना चुका है. श्रवण ने शेयरइट के विकल्प के तौर पर 27 जून को एक जेड शेयर (Z share) नाम के एप को लॉन्च किया था. इसके लॉन्च होने के बाद यह गूगल प्ले स्टोर पर एक लाख से अधिक बार डाउनलोड हो चुका है. इस एप के जरिए वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, सॉन्ग आदि शेयर किए जा सकते हैं. इसकी रेटिंग 4.5 है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की Tik-Tok को चेतावनी, कहा- 15 सितंबर तक बेचो कारोबार

कुलभूषण मामले में PAK सरकार को अदालत से झटका, कोर्ट ने कहा- भारत को मिले जाधव के लिए वकील मुकर्रर करने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget