एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: शरद पवार की पार्टी NCP ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की, किसे बनाया स्टार प्रचारक?

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने पहली लिस्ट जारी कर दी.

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने पहली लिस्ट शुक्रवार (21 अप्रैल) को जारी कर दी. इसमें एनसीपी ने नौ लोगों को चुनावी मैदान में उतारा. साथ ही पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है. 

एनसीपी ने बताया कि निपनी से उत्तम रावसाहेब पाटिल को टिकट दिया गया है, जबकि देवार हिप्पारगी से मंसूर साहब बिलागी, बासवन बागेवाड़ी क्षेत्र से जमीर अहमद इनामदार को मैदान में उतारा गया है. इसके साथ ही नागथन से कुलप्पा चव्हाण, येलबुर्गा से हरि आर, रानीबेन्नूर से पूर्व मंत्री आर शंकर, हगरी बोम्मनहल्ली से सुगुना के, विराजपेठ से एस वाई एम मसूद फौजदार एवं नरसिम्हराजा से रेहाना बानो को टिकट दिया गया है. 

एनसीपी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है?

एनसीपी नेता हरि आर (Hari R) ने हाल ही में बताया था कि कर्नाटक की 224 सीटों में से पार्टी 40 से 45 पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने दावा किया था कि बीजेपी (BJP) के कई नेता हमारे संपर्क में है. हम ऐसे उम्मीदावरों को इलेक्शन में टिकट दे सकते हैं. बता दें कि राज्य में एक ही चरण में 10 मई को चुनाव होना और 13 मई को परिणाम आएगा. हाल ही में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा गंवाने के बाद एनसीपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी.

चुनाव आयोग ने हाल ही में एनसीपी, ममता बनर्जी की टीएमसी और सीपीआई से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा ले लिया था. एनसीपी का तो गोवा, मेघालय और मणिपुर में स्टेट पार्टी का दर्जा भी ले लिया गया था. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'बीजेपी हमें तोड़ देगी...' कर्नाटक चुनाव से पहले खरगे बोले- कांग्रेस को 150 सीटें जीतनी होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget