एक्सप्लोरर

45 मिनट तक ठप रहने के बाद चलने लगा YouTube और Gmail, गूगल की कई सेवाएं हुईं हैं बाधित

यूट्यूब और जीमेल समेत गूगल की कई सेवाएं पूरी दुनिया में सोमवार शाम अचानक बंद हो गईं. यूज़र यूट्यूब, जीमेल और गूगल की अन्य सेवाओं के काम नहीं करने से परेशान हो गए और लगातार शिकायतें करने लगे. हालांकि अब सेवाएं रीस्टोर हो गई हैं.

नई दिल्ली: मशहूर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब और मुफ्त ई-मेल सेवा जीमेल समेत गूगल के कई एप सोमवार शाम अचानक डाउन हो गए. मोबाइल के अलावा कंप्यूटर पर भी इनके इस्तेमाल में यूज़र्स को दिक्कते आने लगी थीं. हालांकि करीब 45 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं और अब धीरे धीरे गूगल की तमाम सेवाओं को रीस्टोर किया जा रहा है. यूजर्स अब यूट्यूब और जीमेल आराम से इस्तेमाल कर पा रहे हैं.

अचानक डाउन हो गई थीं गूगल की सेवाएं

यूट्यूब और जीमेल समेत गूगल की कई सेवाएं पूरी दुनिया में सोमवार शाम अचानक बंद हो गईं. यूज़र यूट्यूब, जीमेल और गूगल की अन्य सेवाओं के काम नहीं करने से परेशान हो गए और लगातार शिकायतें करने लगे. गूगल की इन सेवाओं के डाउन होते ही 'गूगल डाउन' ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा.

गूगल ने बयान जारी कर यूज़र्स से मांगी माफी गूगल ने दुनियाभर में अपनी कई सिवाओं के डाउन होने पर बयान जारी किया. बयान में कहा गया, "आज सुबह 3:47 बजे से गूगल ने इंटरनल स्टोरेज कोटा की परेशानी की वजह से करीब 45 मिनट तक एक ऑथेंटिकेशन सिस्टम आउटेज का अनुभव किया. सेवाओं का उपयोग करने में लॉग इन के दौरान यूज़र्स को इस दौरान काफी एरर (दिक्कत) का सामना करना पड़ा. ऑथेंटिकेशन सिस्टम की परेशानी को सुबह 4:32 पर सही कर लिया गया. सभी सेवाएं अब सही हो गई हैं."

गूगल ने इस परेशानी से जूझने वाले लोगों से माफी भी मांगी है और कहा है कि भविष्य में कभी ऐसा न हो इसके लिए हम इसकी समीक्षा करेंगे.

जीमेल डाउन होने की शिकायत पर जवाब देते हुए जीमेल ने ट्विटर पर यूज़र से पूछा, "क्या आप कुछ और जानकारी साझा कर सकते हैं कि आपके जीमेल अकाउंट के साथ क्या हो रहा है. ये भी की आप जीमे कैसे चला रहे हैं (एंड्रोइड, आइआईओएस या ब्राउज़र पर)? हम हम मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे.

पूरी दुनिया में अचानक यूट्यूब डाउन होने से यूजर्स के शिकायतों की बाढ़ सी आ गई. इस बीच टीम यूट्यूब ने ट्वीट कर कहा, "हम इस बात से वाकिफ हैं कि अभी आप में से कई लोगों को यूट्यूब चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हमारी टीम जानती है और इसे देख रही है. जैसे ही हमारे पास और खबर आएगी हम आपको यहां अपडेट देंगे."

गूगल की इन सेवाओं पर पड़ा असर गूगल ने लिस्ट जारी करते हुए बताया कि कौन-कौन सी सर्विस प्रभावित हुई हैं. इसमें जीमेल, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स, गूगल चैट, गूगल मीट, गूगल वोइस जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
India Bloc Protest Live: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके
LIVE: हिरासत में आशुतोष रांका और सौरव दास, दिल्ली आ रहे तैयार अभिजीत दीपके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget