एक्सप्लोरर

क्या योगी आदित्यनाथ कहेंगे - वाह ताज !

योगी आदित्यनाथ और संगीत सोम ही नहीं बल्कि ताजमहल कभी भी बीजेपी के नेताओं के गुड लिस्ट में नहीं रहा, तो फिर योगी ताजमहल देखने क्यों जा रहे हैं?

लखनऊ: यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा जाएंगे. मुख्यमंत्री ताजमहल के दीदार भी करेंगे. ताज प्रोजेक्ट पर चल रहे काम का जायज़ा लेंगें. विश्व बैंक की मदद से ये काम हो रहा है. इसके बाद फिर आगरा के अधिकारियों के साथ योगी समीक्षा बैठक भी करेंगे. यूपी के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने एबीपी न्यूज़ को बताया, “मुख्यमंत्री जी ताज प्रोजेक्ट की मीटिंग के लिए आगरा जा रहे हैं और वे ताजमहल देखने भी जा सकते हैं “ ऐसे वक़्त में योगी के आगरा जाने की ख़बर आई है, जब ताजमहल को लेकर विवाद जारी है. योगी की ही पार्टी के विधायक संगीत सोम इसे ग़ुलामी की निशानी मानते हैं. उनके मुताबिक इसे गद्दारों ने बनवाया है. संगीत सोम तो इतिहास को बदलने की बात कह रहे हैं. जवाब में AIMIM नेता असदुद्दीन औवेसी बोले “क्या पीएम मोदी 'गद्दारों' के बनवाए लालक़िले से तिरंगा फहराना छोड़ देंगें ?” समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान भी ताज के बहाने ज़ुबानी जंग में कूद पड़े. आजम खान ने कहा, ''तो फिर बीजेपी के नेता ग़ुलामी की हर निशानी को मिटा क्यों नहीं देते'' सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने बिहार में दरभंगा का दौरा किया था. यहां भी मंच से ताजमहल का ज़िक्र आया था. योगी ने कहा था “जब भी हमारे राष्ट्राध्यक्ष विदेश जाते थे या फिर कोई विदेशी मेहमान यहां आते थे तो उन्हें तोहफ़े में ताजमहल या फिर कोई मीनार दी जाती थी, जिसका भारतीय संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है.अब जब हमारे प्रधान मंत्री कहीं विदेश जाते हैं या फिर बाहर से कोई उनसे मिलने आता है तो उन्हें गीता और रामायण भेंट की जाती है.''योगी आदित्यनाथ के इस भाषण पर उन दिनों बड़ा विवाद हुआ था. योगी आदित्यनाथ और संगीत सोम ही नहीं बल्कि ताजमहल कभी भी बीजेपी के नेताओं के गुड लिस्ट में नहीं रहा, तो फिर योगी ताजमहल देखने क्यों जा रहे हैं? पार्टी के प्रवक्ता चंद्रमोहन कहते हैं, ''अयोध्या नगरी में भगवान राम वाली दfवाली और आगरा में ताजमहल को पर्यटन के लिहाज़ से बेहतर बनाना, यही तो सबका साथ और सबका विकास है.'' विश्व बैंक की मदद से आगरा में कई काम हो रहे हैं, जिससे ताजमहल के आसपास का इलाक़ा और ख़ूबसूरत लगे. 106 करोड की लागत से हाई टेक मल्टी लेवल पार्किंग बन रही है. ताज से लेकर आगरा क़िले तक पाथवे बनाने की भी योजना है. ताजमहल की वजह से ही पर्यटन विभाग को सबसे अधिक कमाई होती है. पिछले ही महीने ताजमहल को यूपी के पर्यटक स्थलों की लिस्ट से बाहर करने की ख़बर आई थी. ये खबर बाद में झूठा साबित हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से परेशान हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- यह क्या हो रहा है?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget