एक्सप्लोरर

विधानपरिषद चुनाव के लिए दिया हलफनामा, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं योगी?

पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उन्होंने 21 लाख में फॉर्चूनर खरीदी थी. योगी 26 हज़ार के सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला भी पहनते है. उनके पास 12 हज़ार का एक मोबाईल फोन भी है. पहले योगी के पास दो हज़ार की एक घड़ी भी थी.

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ ने जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी उस वक्त वो एक सांसद थे. वे ना ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़े थे और ना ही विधानपरिषद के सदस्य थे. अब योगी आदित्यनाथ विधानपरिषद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस चुनाव में उनकी जीत पक्की भी मानी जा रही है. इसी चुनाव के लिए योगी ने अपना जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उनकी संपत्ति का लेखाजोखा है.

योगी आदित्यनाथ अपने कान में जो कुंडल पहनते हैं, वो सोने का है. बहुत मंहगा तो नहीं है, योगी ने इसकी कीमत 49 हज़ार रुपये बतायी है. वे दो एसयूवी के मालिक हैं. उन्होंने सफारी तो बेच दी है लेकिन उनके पास अब भी फॉर्चूनर और इनोवा गाड़ियां है.

पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए उन्होंने 21 लाख में फॉर्चूनर खरीदी थी. योगी 26 हज़ार के सोने की चेन में रुद्राक्ष की माला भी पहनते है. उनके पास 12 हज़ार का एक मोबाईल फोन भी है. पहले योगी के पास दो हज़ार की एक घड़ी भी थी. लेकिन विधान परिषद् के चुनाव के लिए उन्होंने जो एफिडेविट दिया है, उसमे इसका जिक्र नहीं है. यूपी के मुख्यमंत्री के पास एक लाख की रिवॉल्वर और 80 हज़ार की रायफल है लेकिन उनके पास एक भी इंच ज़मीन नहीं है.

दिल्ली के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संसद भवन ब्रांच में योगी आदित्यनाथ के करीब 31 लाख रुपये जमा हैं. उन्होंने किसी से कोई कर्ज नहीं लिया है. यूपी के सीएम के खिलाफ आठ मुक़दमे चल रहे हैं. इनमें 2007 में गोरखपुर में हुए दंगे का केस भी शामिल है. महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में भी योगी पर मुकदमा चल रहा है.

मुकदमों के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या तो सीएम योगी आदित्यनाथ से आगे हैं. मौर्या पर 14 केस दर्ज हैं. उनके खिलाफ कुछ मामले कौशाम्बी में तो कुछ इलाहाबाद में हैं. केशव प्रसाद मौर्य के पास तीन मोटर साइकिल, एक टैंकर और एक एसयूवी गाड़ी है. वे एक पेट्रोल पम्प के मालिक हैं और इलाहाबाद के नामी जीवन ज्योति क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में पार्टनर भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget