एक्सप्लोरर

सीएम बनने के बाद लोकसभा में योगी ने कहा- यूपी में बहुत कुछ बंद होने वाला है

नई दिल्ली: यूपी के नए सीएम आदित्यनाथ योगी आज लोकसभा में पहुंचे. आदित्यनाथ योगी ने लोकसभा को संबोधित भी किया. आदित्यनाथ योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश का विकास ना होने का आरोप लगाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. फाइनेंस बिल पर अपनी बात रखते हुए योगी ने यूपी के विकास को लेकर अपना मॉडल सदन में रखा.

यूपी में बहुत कुछ बंद होने जा रहा है आदित्यनाथ ने कहा, ''आप यूपी में आएं, आपका स्वागत होगा वहां. यूपी प्रधानमंत्रीजी के सपनों का प्रदेश होगा. भ्रष्टाचार मुक्त, अराजकता और गुंडागर्दी से मुक्त प्रदेश होगा. हम विकास का ऐसा मॉडल देंगे कि वहां के युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा. आप देखते रहिए, बहुत कुछ बंदी होने जा रही है. बहुत कुछ बंद होने जा रहा है.''

तीन साल में मोदी सरकार अपने काम से सफल हुई है आदित्यनाथ योगी ने कहा. ''मैं पार्टी के नेता और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी का, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार जी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे बोलने का मौका दिया. जिन परिस्थितियों में मोदी जी सरकार आयी, उस वक्त अर्थव्यस्था गिर रही थी और देश में अविश्वास का माहौल था. पिछले तीन साल में मोदी सरकार अपने काम से सफल हुई है.''

नोटबंदी के दौरान भी देश की विकासदर 7.9 ऊपर गई आदित्यनाथ योगी ने कहा, ''आज दुनिया में कहीं भी चुनाव हो रहे हैं तो आर्दश के तौर पर मोदी को रख रहे हैं. विकास का खांचा कैसा हो इसके लिए भारत की बात की जा रही है. पिछले तीन साल के दौरान इस सरकार ने जीडीपी को 8 से 8.5 ले जाने में सफल हुई है. नोटबंदी के दौरान भी देश की विकासदर 7.9 से ऊपर जा रही है. ये दुनिया के लिए आशचर्य का विषय है. इसके लिए वित्तमंत्री जी धन्यवाद के पात्र हैं.''

आदित्यनाथ योगी ने कहा, ''2014 से पहले अनेक प्रकार के भ्रम पैदा किए जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री जी ने दृड़ता से कहा कि हमारी सरकार देश बिना किसी भेदभाव के काम करेगी. जो विकास का हकदार है उसे विकास का लाभ मिलेगा.''

बिना किसी भेदभाव के गरीबों के खाते खुलवाए आदित्यनाथ योगी ने कहा, ''एक समय गरीबों का खाता खुलवाने के लिए बैंक में पांच सौ रुपये लगते थे. किसी सरकार ने नहीं सोचा लेकिन जनधन योजना के तहत इस सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीबों के खाते खुलवाए. सरकार ने देश की महिलाओं को समर्पित उज्जवला योजना की शुरुआत की.''

प्रधानमंत्री जी ने गोरखपुर को एम्स की सौगात दी आदित्यनाथ योगी ने कहा, ''26 साल से गोरखपुर का फर्टिलाइजर कारखाना बंद था लेकिन प्रधानमंत्री जी धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने उस कारखाने को चालू करवाया. आज उस कारखाने में काम भी शुरू हो गया है. मैंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए इस सदन में खूब चिल्लाया. पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफिटेलाइटिस से बच्चे पीड़ित थे. सबसे इंसेफिटेलाइटिस से दलित और अल्पसंख्यक बच्चे पीड़ित थे. प्रधानमंत्री जी ने गोरखपुर को एम्स की सौगात दी.''

यूपी के विकास का नया खाका बनाना है आदित्यनाथ ने कहा, ''इस सदन में बहुत कुछ सीखने को मिला. आज उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे दी है. पिछले ढाई साल में केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश ढाईलाख करोड़ रुपये दिए. लेकिन विकास का कोई ढांचा ना होने के कारण 78 हजार करोड़ खर्च हुए. उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों के विकास के उद्देश्य से हम कार्य करेंगे. जो राशि खर्च नहीं हुई है उसे भी विकास में लगाने का काम करूंगा.''

राहुल-अखिलेश की उम्र के बीच मैं आ गया आदित्यनाथ ने कहा, ''लोग मेरी उम्र की लेकर बात करते हैं लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं राहुल जी से एक वर्ष छोटा हूं और अखिलेश यादव जी से एक वर्ष बड़ा हूं. मैं इन दोनों की जोड़ी के बीच में आ गया.''

आदित्यनाथ योगी की इस बात पर कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हुए बोले, "राहुल जी से एक साल छोटे हैं और अखिलेश ये अक साल बड़े हैं. लकिन अब आपको उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है. आप जिम्मेदारी से उत्तर प्रदेश का विकास करें.''

मैं जब पहली बार संसद आया तब बहुत दुबला था आदित्यनाथ योगी ने कहा, ''जब मैं पहली बार इस सदन में चुनकर आया था, उस समय मेरी उम्र मात्र 26 वर्ष थी, मैं बहुत पतला था.'' आदित्यनाथ योगी की इस बात पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा, "अभी भी आप कोई बहुत मोटे नहीं हैं।'' इसके बाद पूरे सदन में ठहाके लगे.

योगी आदित्यनाथ के भाषण के बाद बीजेपी सांसदों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget