एक्सप्लोरर

हर जीत और हार कुछ न कुछ सिखाती है हमको, बड़ी खाई में गिरने से अच्छा है कि संभल कर चलें-योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल की हार अत्यप्रशित थी. मैं गोरखपुर से 5 बार सांसद रह चुका हूं, मैं सबको वहां कहता था की चुनाव चुनाव होता है किसी को हल्के में मत लो.

नई दिल्लीः कल यूपी के उपचुनाव के नतीजों के बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ टाइम्स ऑफ इंडिया के लखनऊ के कार्यक्रम में मौजूद थे. वहां उन्होंने कल के चुनावी नतीजों में गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी की करारी हार पर कहा कि कल की हार अप्रत्याशित थी. मैं गोरखपुर से 5 बार सांसद रह चुका हूं, मैं सबको वहां कहता था की चुनाव चुनाव होता है किसी को हल्के में मत लो, चुनाव हो या परीक्षा अति आत्मविश्वास में नहीं रहना चाहिए और दोनों सीटों पर यही हुआ.

हालांकि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर के प्रत्याशी का अस्वस्थ हो जाना भी एक कारण रहा. सबको लगा की योगी जी की सीट है ही, जीतना है ही, कार्यकर्ता भी लापरवाह हो गए. 2 राउंड और होते तो शायद बीजेपी का प्रत्याशी जीत सकता था. मतदान का प्रतिशत कम होना भी कारण रहा, अति आत्मविश्वास भी है और हमारे लिए सबक भी है. कार्यकर्ता को भी लगा की इन्हें तो जीतना ही है, कोई प्रचार के लिए नहीं भी जाएगा तो काम चल जाएगा. बहरहाल हर जीत और हार कुछ न कुछ सिखाती है हमको, हर हार से कुछ सबक मिलता है, बड़ी खाई में गिरने से अच्छा है कि हम लोग संभल कर चलें.

बीएसपी और सपा के गठबंधन पर जाहिर की राय बीएसपी और सपा के गठबंधन को लेकर योगी ने कहा कि ये एक अवसरवादी गठबंधन है और ये किसी भी तरह सत्ता को प्राप्त करने की सौदेबाजी है. सपा और बसपा का जो चरित्र है वो सभी लोग जानते हैं, जो उनके बीच खिचड़ी पकी उसको समझने में हमसे कोई चूक ज़रूर हुई है. वहीं सीएम और डिप्टी सीएम की सीट के अति आत्मविश्वास ने हमारे समीकरण गड़बड़ किए.

अखिलेश सिंह यादव पर कहा अखिलेश सिंह यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि अखिलेश जी कहते हैं कि हमने एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया, कैसे पूरा हुआ सबको पता है हमने बड़ी राशि दी अपने बजट में तब वो शुरू हुआ. लखनऊ मेट्रो में हमने कार्य किया तब उसकी शुरुआत हो पाई है. दूसरे शहरों में भी हमने मेट्रो की डीपीआर पूरी कर दी है जल्द वहां भी काम शुरू होगा.

अपराधियों पर नकेल पर कहा जिस निर्ममता के साथ हम यूपी में अपराधियों से निपट रहे हैं उसी निर्ममता से हम भ्रष्टाचारियों से भी निपटेंगे, कही कोई कोताही नहीं बरती जाएगी, क्राइम और भ्रष्टाचार के मामले में हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी, इन दोनों चीज़ों से हम उत्तर प्रदेश को मुक्त बनाएंगे.

अयोध्या प्रवास पर बोले योगी मैं अयोध्या बार बार इसीलिए जाता हूं ताकि वहां पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाया जा सके. हम अयोध्या में स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ाना चाहते हैं. यूपी में अपार संभावनाएं हैं, मैं पहला ऐसा सीएम हूं जो दुधुआ नेशनल पार्क गया है. हम वहां कनेक्टिविटी देंगे ताकि उसको पूरे देश के स्तर पे लाया जा सके. अयोध्या काशी में अपार संभावनाएं हैं. अयोध्या के दीवाली उत्सव में वहां सन्नाटा रहता था इसीलिए हम लोग वहां गए, अयोध्या का हर व्यक्ति इससे प्रफुल्लित हुआ, मैं इस बार भी वहां जाऊंगा.

अयोध्या में जिन इंडोनेशिया के कलाकरों ने परफॉर्म किया था वो ज्यादातर मुस्लिम थे लेकिन कोई राम, कोई हनुमान कोई लक्ष्मण बना हुआ था. जब उनसे पूछा कि ये कैसे मुमकिन किया आप लोगों ने तो उन्होंने बताया कि राम हमारे पूर्वज थे, हमारे तो खून में है ये सब. वहीं यहां तो ऐसे लोग भी हैं जिनको राम के नाम से ही करंट लगता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट
15 अगस्त पर हमले की फिराक में खालिस्तानी समर्थक! एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget