एक्सप्लोरर

तीन तलाक: SC के फैसले का आदित्यनाथ ने किया स्वागत, कहा- सर्वसम्मति होती तो और बेहतर होता

नई दिल्ली: तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज एतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे खत्म कर दिया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है. आदित्यनाथ ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि ये आधी आबादी को न्याय मिलने की शुरूआत है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित करके स्वागत योग्य कार्य किया है. सर्व सम्मति से ये होता तो और भी अच्छा होता. बहुमत के आधार पर असंवैधानिक घोषित किया है. ये आधी आबादी को न्याय मिलने की शुरूआत है. शीघ्र ही इस मामले में आगे की कार्यवाही शुरू होगी. हम बहुत दिनों तक आधी आबादी को न्याय से वंचित नहीं रख सकते थे. महिला सशक्तिकरण की दिशा में की गई बेहतर शुरूआत है.''

आपको बता दें तीन तलाक पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से इस पर 6 महीने के भीतर कानून बनाने को कहा है. इस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''सरकार इस पर तय करेगी. सरकार ने पहले ही अपना स्टैंड कोर्ट में रख दिया है. इसमें कोई कन्फ्यूजन की स्थिति नहीं है. हम लोगों को लगता है कि ये एक अच्छी शुरूआत है और इस पर परिणाम भी अच्छे आएंगे.''

सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया तीन तलाक, मुस्लिम महिलाओं को मिली बड़ी राहत

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज तीन तलाक को 'असंवैधानिक' व 'मनमाना' करार देते हुए कहा कि यह 'इस्लाम का हिस्सा नहीं' है. पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने दो के मुकाबले तीन मतों से दिए अपने फैसले में कहा कि तीन तलाक को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त नहीं है.

न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित ने कहा कि तीन तलाक इस्लाम का मौलिक रूप से हिस्सा नहीं है, यह कानूनी रूप से प्रतिबंधित और इसे शरियत से भी मंजूरी नहीं है. वहीं, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर ने कहा कि तीन तलाक इस्लामिक रीति-रिवाजों का अभिन्न हिस्सा है और इसे संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है.

तीन तलाक असंवैधानिक, जानें सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की 5 बड़ी बातें

न्यायमूर्ति खेहर ने अपने फैसले में संसद से इस मामले में कानून बनाने की अपील की. उन्होंने अगले छह माह के लिए तीन तलाक पर रोक लगा दी. साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने मतभेदों को भूलकर इससे संबंधित कानून बनाएं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget