एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ ने निभाया इस परिवार से किया अपना 10 साल पुराना वादा

योगी आदित्यनाथ ने अपराजिता से 10 साल पहले किया वादा निभाने वे वाराणसी पहुंच गए. उन्हें आशीर्वाद दिया और घर पर सबसे मिले और साथ बैठ कर खाना खाया.

लखनऊ: ऐसा कभी कभार ही होता है, जब दस साल पहले किसी ने कोई वादा किया और फिर उसे निभाया भी. वादा करने वाला अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री बन गया हो तो और भी अचरज होता है. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा ही किया है. अपराजिता से 10 साल पहले किया वादा निभाने वे वाराणसी पहुंच गए. उन्हें आशीर्वाद दिया और घर पर सबसे मिले और साथ बैठ कर खाना खाया. 28 नवंबर को अपराजिता की शादी है. सीएम योगी उस दिन गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे. इसीलिए अपराजिता के तिलक समारोह में परिवार का संरक्षक बन कर उन्हें आशीर्वाद दिया.

अपराजिता के परिवार और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस रिश्ते को समझने के लिए दस साल पीछे जाना पड़ेगा. अपराजिता के चाचा श्रीराम सिंह 2002 से 2010 तक गोरखपुर में आरएसएस के प्रचारक रहे. इस दौरान वहां के सांसद योगी आदित्यनाथ से उनकी दोस्ती हो गई. श्रीराम के बड़े भाई सभाजीत सिंह की 6 जुलाई 2007 को गाजीपुर के मंझनपुर गांव में हत्या हो गई. इस घटना के बाद योगी गाजीपुर गए. वहां उन्होंने सभाजीत की दोनों बेटियों प्रियंका और अपराजिता के साथ-साथ बेटे राघवेंद्र की जिम्मेदारी ले ली.

परिवार के सुख-दुःख को सीएम योगी ने अपना बना लिया. योगी जहां और जैसे रहे सभाजीत के बच्चों का हाल चाल लेते रहे. पिछले साल जब अपराजिता के दादा का देहांत हुआ तब भी दुःख की घड़ी में योगी परिवार के साथ थे. पांच साल पहले जब सभाजीत की बड़ी बेटी प्रियंका का ब्याह हुआ तब भी योगी आदित्यनाथ साथ थे.

निकाय चुनाव के प्रचार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री इन दिनों तुफानी दौरे पर हैं. उन्हें गुजरात में भी प्रचार के लिए जाना है. लेकिन इसके बावजूद 22 नवंबर को वे वाराणसी पहुंच गए. उस दिन अपराजिता का तिलक समारोह था. योगी ने अपना वादा निभाते हुए अपराजिता को आशीर्वाद दिया. 28 नवंबर को उनकी शादी है और खबर है कि गुजरात चुनाव प्रचार से लौट कर योगी आदित्यनाथ वर-वधू को एक साथ आशीर्वाद देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget