एक्सप्लोरर

Yerawada Jail: कैदियों के दो गुटों के बीच पथराव, विवाद रोकने में दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

यरवदा जेल में वर्चस्व को लेकर नए कैदियों और पुराने कैदियों के बीच पथराव हो गया. मारपीट के मामले में FIR दर्ज की गई. 5000 से अधिक कैदी जेल में बंद है.

Pune Yerwada jail: महाराष्ट्र के पुणे की यरवदा जेल में कैदियों के दो समूहों के बीच विवाद हुआ है. दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पत्थर से पथराव भी किया. ये पथराव वाली घटना पुराने कैदियों और नए कैदियों के बीच हुई. जेल कैदियों के बीच मारपीट का मामला मंगलवार (8 नवंबर) को दोपहर के बाद का है जब अधिकतर कैदी अपने बैरक से बाहर थे.

दो समूहों के बीच हो रहे पथराव को रोकने के लिए बीच में आए जेल के पुलिस सुरक्षा कर्मी को भी कैदियों की भीड़ ने पीटा, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. यरवदा जेल के हॉस्पिटल सेप्रेट 7 के पास बैरक नंबर 27 से 31 के पास पथराव हुआ.

पुलिसकर्मी हुए घायल
जेल में जब दूसरे पुलिसकर्मी लड़ाई कर रहे कैदियों को अलग करने गए तो कैदियों के एक ग्रुप ने पुलिस को बेरहमी से मारा, इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है. जेल के ही एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ये जानकारी दी.

वर्चस्व को लेकर हुई लड़ाई , 
जेल के बैरक नंबर 27 से 31 के बीच कैदियों के हंगामे, मारपीट और पत्थरबाजी की घटना सामने आई. जेल में इतना बवाल और हंगामा क्यों हुआ, इसकी जांच चल रही है, लेकिन सूत्रों  के हवाले से खबर आयी की जेल में वर्चस्व को लेकर नए कैदियों और पुराने कैदियों के बीच लड़ाई हुई. येरवडा पुलिस स्टेशन में मारपीट के मामले को लेकर  FIR दर्ज की गई. 

दक्षिण एशिया के सबसे बड़ा जेल
पुणे का येरवडा जेल सन् 1871 को बना. ये लगभग 512 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है. ये ना केवल भारत का बल्कि दक्षिण एशिया के सबसे बड़े जेल में से एक माना जाता है. अत्यधिक सुरक्षा वाले जेल को कई जोन और बैरक में बाटा गया है. एक आंकड़े के मुताबिक 5000 से अधिक कैदी जेल में बंद है.

हाई सिक्योरिटी सेल
येरवडा जेल में अंडा सेल भी है जो हाई सिक्योरिटी सेल है. इस जेल में आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, वीर विनायक सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानी बतौर कैदी रह चुके है. सन् 1975-77 के आपातकाल के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी को भी हिरासत में लेकर इसी जेल में रखा गया था. 

ये भी पढ़ें:'शांति के लिए खतरा हैं राज्यपाल, जल्दी हटाया जाए', तमिलनाडु की सत्ताधारी DMK ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदी से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदी से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget